लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः बडगाम में टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या, 10 वर्षीय भतीजे को हाथ में गोली लगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2022 23:02 IST

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने एक महिला और उसके नाबालिग भतीजे को गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देचदूरा इलाके के हुशरू स्थित आवास के पास अमरीन नामक महिला पर गोलीबारी की।अमरीन का नाबालिग भतीजा फरहान जुबैर भी घायल हो गया है।बडगाम के चदूरा में उसके आवास पर अमरीन भट पर गोलियां चलाईं।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में आतंकवादियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को कहा कि हमले में उसका नाबालिग भतीजा भी घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि यह हमला प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादियों ने किया था। मृतक की पहचान अमरीन भट के रूप में हुई है, जो एक टीवी कलाकार है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने आज बडगाम के चदूरा में उसके आवास पर अमरीन भट पर गोलियां चलाईं।

उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके 10 वर्षीय भतीजे फरहान जुबैर को भी उसके हाथ में गोली लगी। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी गई है। मामला भी दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

एक दिन पहले श्रीनगर में उनके घर के बाहर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसकी 7 वर्षीय बेटी घायल हो गई थी। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की धर-पकड़ के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी