लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः तीसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई इलाकों में नहीं निकले वोटर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 13, 2018 15:45 IST

Jammu & Kashmir Urban Local Body Election Live Update:जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए इंतजाम पूरा कर लिया गया है। जिन वार्ड में मतदान होने हैं उसमें 56 जम्मू के सांबा जिले में और घाटी में 44 वार्ड हैं।

Open in App

श्रीनगर, 13 अक्टूबरः कश्मीर में नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। ज्यादातर वार्ड अलगाववादियों के वर्चस्व वाले क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर में पड़ने के कारण घाटी में निम्न वोटिंग में किसी बदलाव के आसार कम हैं। घाटी में शनिवार को जिन 44 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं उनमें 20 शहर के व्यावसायिक क्षेत्र में हैं। घाटी में 1989 में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद से वहां मतदान का प्रतिशत आमतौर पर कम रहा है। 

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी के 13 वार्डों में मतदान का प्रतिशत ऊंचा रहने की संभावना है जहां पारंपरिक रुप से उच्च मतदान होता रहा है। अनंतनाग में मट्टन क्षेत्र के वार्डों में ऐसा ही रूख नजर आ सकता है जहां कश्मीरी प्रवासियों की अच्छी खासी संख्या है। वैसे तो राज्य में तीसरे चरण में 207 वार्डों में चुनाव का कार्यक्रम है लेकिन 100 वार्डों में ही मतदान होगा। उनमें 56 जम्मू के सांबा जिले में और घाटी में 44 वार्ड हैं। 

Jammu Kashmir Body Election Voting Update

- दो बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक बारामुला में 72.7 फीसदी, सांबा में 73.9 फीसदी, अनंतनाग में महज 2.7 प्रतिशत और श्रीनगर में 1.5 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

- शहरी निकाय चुनाव के तीसरे चरण में बारामूला के एक पोलिंग बूथ में वोट डालते लोग

- तीसरे चरण के लिए 96 वार्ड में मतदान जारी है। सांबा के एक वार्ड की तस्वीर देखिए

कैसा रहा दूसरे चरण का मतदान?

स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए मतदान के दूसरे दौर में फिर से कश्मीर जम्मू संभाग से पीछे रहा है। कश्मीर में जहां पथराव और मतदाताओं के साथ मारपीट की घटनाओं के साथ ही कुछेक मात्र वोटरों के बाहर निकलने के कारण मतदान सुर्खियों में रहा वहीं जम्मू संभाग में जबरदस्त वोटिंग के कारण मतदान सुर्खियों में रहा।

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के खिलाफ अलगाववादियों द्वारा बुलाई हड़ताल से कश्मीर घाटी के चुनाव वाले क्षेत्रों में बुधवार को जनजीवन प्रभावित रहा। घाटी में दूसरे चरण का मतदान बुधवार सुबह छह बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चला।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’