लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः पंचायत चुनाव के सातवें चरणके लिए मतदान जारी, 5,575 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: December 4, 2018 10:25 IST

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव का पहला चरण 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण के चुनाव में 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 75.2 प्रतिशत मतदान जबकि चौथे चरण में 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं पांचवे चरण में 71.1 प्रतिशत और छठे चरण में 73.6 प्रतिशत मत पड़े।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान 2,700 से अधिक मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को शुरू हुआ। यहां पंचायत चुनाव नौ चरणों में होने हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 2,714 मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जिसमें से 576 कश्मीर संभाग और 2,138 जम्मू संभाग में है।

अधिकारियों ने बताया कि 892 मतदान केन्द्रों को ‘अतिसंवेदनशील’ घोषित किया गया है। इनमें से 428 कश्मीर संभाग और 464 जम्मू संभाग में हैं।

उन्होंने बताया कि 341 सरपंच और 1,798 पंच की सीटों के लिए 5,575 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 85 सरपंच और 912 पंच निर्विरोध चुने गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि सरपंच की सीटों के लिए कुल 4,75,865 और पंच की सीटों के लिए 3,45,880 मतदाता अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने बताया कि सुगम चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा सहित अन्य सभी प्रबंध किए गए हैं।

जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव का पहला चरण 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण के चुनाव में 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 75.2 प्रतिशत मतदान जबकि चौथे चरण में 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं पांचवे चरण में 71.1 प्रतिशत और छठे चरण में 73.6 प्रतिशत मत पड़े। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं