लाइव न्यूज़ :

LoC से सटे गांवों में पाकिस्तानी सेना की गोलियों से घबराते हैं ग्रामीण, घर से कदम बाहर रखने पर दिखता है मौत का खौफ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 15, 2020 18:18 IST

Jammu Kashmir: कुछ दिन पहले राजौरी जिले के में ढर कस्बे में एक मुर्दे के शरीर को गोलियां छलनी कर गईं। मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए साथ जा रहे लोग बाल-बाल बच गए थे जब उनके पास मोर्टार के दो गोले आ गिरे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में एलओसी रेखासे सटे गांवों में दिन के उजाले में तो क्या रात के अंधेरे में भी चहलकदमी कर पाना अब कल की बात हो गई है।खेतों में गए हुए किसानों को कई-कई दिन बीत जाते हैं।

जम्मू कश्मीर में एलओसी रेखासे सटे गांवों में दिन के उजाले में तो क्या रात के अंधेरे में भी चहलकदमी कर पाना अब कल की बात हो गई है। खेतों में गए हुए किसानों को कई-कई दिन बीत जाते हैं। ऐसा वे सब अपनी मर्जी से नहीं करते बल्कि पाकिस्तानी सेना की गोलियों व गोलों की बौछार से घबराते हुए वे ऐसा करने पर मजबूर हैं।

पांव से लेकर सिरों तक पाक सैनिकों की गोलियां आम जनता को भेद्यने लगी हैं। गोद में दूध पीते बच्चे पाक गोलियों का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक चौंकाने वाला तथ्य यह है कि पाक गोलीबारी लाचार, बूढ़े बीमारों का ही नहीं बल्कि मुर्दों का भी ख्याल नहीं रखती है जो उन्हें छलनी कर देती है।

कुछ दिन पहले राजौरी जिले के में ढर कस्बे में एक मुर्दे के शरीर को गोलियां छलनी कर गईं। मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए साथ जा रहे लोग बाल-बाल बच गए थे जब उनके पास मोर्टार के दो गोले आ गिरे थे। यह सब आतंकियों द्वारा नहीं किया जा रहा था बल्कि उन पाक सैनिकों द्वारा किया जा रहा था जो पिछले 70 सालों से बंटवारे की रेखा को आग उगलने वाली रेखा में तब्दील किए हुए हैं और सीजफायर के बावजूद अपने तोपखानों के मुंह को खुला रखे हुए हैं।

नतीजतन एलओसी से सटे राजौरी तथा पुंछ के जुड़वा जिलों में किसी की शव यात्रा में शामिल होना खतरे से खाली नहीं है। शव यात्राओं में शामिल होने वालों के दिलोदिमाग में यही भय रहता है कि कहीं उनकी भी शव यात्रा साथ ही में न निकालनी पड़े। लेकिन उनकी मजबूरी है। उन्हें शव यात्राओं में सिर पर कफन बांध कर शामिल होना पड़ता है क्योंकि कब्रिस्तान तथा शमशान घाट पूरी तरह से पाक सैनिकों की गोलीबारी की रेंज में हैं।

ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ था कि पाक सैनिकों ने शव यात्रा पर गोले बरसा कर मुर्दे को भी छलनी किया हो बल्कि अब यह सब इन दोनों जिलों में रहने वाले लाखों लोगों की दिनचर्या का एक अंग बन कर रह गया है। इस पर दलान का रहने वाला शम्सद्दीन कहता हैः‘मुर्दे को भी न बख्शने वाले पाक फौजियों को खुदा कभी नहीं बख्शेगा।’

असल में भारतीय क्षेत्रों में घूमने वाले सभी लोग पाक सेना की नजर में अब सैनिक हैं। वह समझती है कि सादा लिबास में भारतीय सैनिक एलओसी के क्षेत्रों में घूम रहे हैं। जरा सी भीड़ देखी नहीं कि गोलियों की बरसात आरंभ कर दी जाती है जबकि अगर दो चार वाहनों का काफिला दिख जाए तो फिर तो उनमें बैठे लोगों की शामत आ जाती है।

यह इसी से स्पष्ट है कि पिछले कुछ माह के भीतर पुंछ सेक्टर के कई उन क्षेत्रों में पाक गोलियों ने कई वाहनों तथा मासूमों को गोलियों से छलनी कर दिया जो पूरी तरह से एलओसी पर स्थित हैं। जबकि ऐसे नामों की सूची दिनोंदिन बढ़ती जा रही है जिनके शरीरों पर पाक गोलियों के निशान अपनी ही कहानी कहते हैं।

इससे और अधिक शर्म की बात क्या हो सकती है कि पाक सैनिकों ने कुछ महीनों के भीतर हताशा और बौखलाहट में भर कर सीमांत क्षेत्रों में करीब चार जनाजों पर भी गोलियों की बरसात कर दी। शायद उन्हें यह भ्रम हो गया था कि इसमें भी भारतीय सैनिक शामिल होंगें जो क्षेत्रों की टोह ले रहे हैं।

स्थिति यह है कि उसके लिए सीमा क्षेत्रों में घूमने वाला प्रत्येक भारतीय आज दुश्मन है। लेकिन इतना अवश्य है कि पाक सेना कभी कभार उन लोगों पर गोलियां नहीं बरसाती जो सलवार-कमीज अर्थात खान सूट पहन कर इन क्षेत्रों में घूमते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह समझती है कि ऐसे कपड़े पहनने वाले पाक समर्थक होते हैं। यही कारण है कि अब लोग अपने परिधान को इन क्षेत्रों में बदलने लगे हैं मगर यह इतनी संख्या में नहीं हो पाया है।

टॅग्स :एलओसीजम्मू कश्मीरपाकिस्तानलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील