लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में मांसाहार खाने वाले लोगों के लिए नई मुसीबत, जानिए क्या है ये पूरा मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 6, 2021 17:26 IST

जम्मू-कश्मीर में मांसाहार खाने वाले लोगों को इन दिनों एक नई मुश्किल का सामना करना पड़ा रहा है। इसके पीछे मीट विक्रेताओं को प्रशासन के बीच रेट को लेकर विवाद है।

Open in App
ठळक मुद्देमीट बेचने वालों और प्रशासन के बीच रेट को लेकर विवाद पर मुश्किल में कश्मीर के लोगविवाद के कारण मीट विक्रेताओं ने इसे बेचना लगभग आधे से भी कम कर दिया हैचिकन और बकरे के मीट की कमी के बीच मछली की बढ़ी घाटी में मांग

जम्मू-कश्मीर में एक साल में करीब 51 हजार टन मीट की खपत हो जाती है। इनमें भी बकरे और मुर्गे ही ज्यादातर शामिल हैं। हालांकि, पिछले 4 महीनों से कश्मीरियों को बकरे के मीट की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

दरअसल, कश्मीर में बकरों की कमी नहीं है बल्कि मीट बेचने वालों और प्रशासन के बीच रेट को लेकर चल रहे विवाद के बाद लोगों को अब ऊंटों के मीट की ओर मुड़ना पड़ा है।  विवाद के बाद मछली की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।

दरअसल प्रशासन ने बकरे के मीट की कीमत प्रति किग्रा रू 480 फिक्स की है। पर मीट विक्रेताओं को यह मंजूर नहीं है। नतीजतन चार माह से चल रहे विवाद के बीच मीट विक्रेताओं ने इसे बेचना लगभग आधे से भी कम कर दिया है। 

इनका कहना है कि चार महीनों में 400 करोड़ से अधिक का घाटा इन्हें हो चुका है। कई दिनों तक वे हड़ताल पर भी रहे हैं।

ऐसे में 85 परसेट मांसाहारी कश्मीरियों के लिए मीट का संकट पैदा हो गया तो वे मछली और ऊंटों के मीट की ओर मुड़ने लगे। इससे पहले कश्मीर में कभी-कभार ईद के मौके पर ही ऊंटों का मीट उपलब्ध होता था। हालांकि अब ये बहुतयात में मिलने लगा है। इसके बावजूद कश्मीरी अभी भी उतनी मात्रा में इसे पाने में असमर्थ हैं जितना उन्हें चाहिए। बता दें कि कश्मीर में 21 हजार टन के करीब मीट देश के अन्य भागों से मंगवाया जाता है। आंकड़ों की बात करें तो कश्मीर में 1200 करोड़ के मीट की बिक्री प्रतिवर्ष होती है।

बकरे के मीट की कीमतों पर बने हुए विवाद के बाद अगर ऊंट के मीट की तलाश तेज हुई है तो मछली की बिक्री में भी 25 से 30 फीसदी का उछाल आया है। कश्मीरी अभी तक मछली को तरजीह नहीं देते थे लेकिन अब उन्हें मजबूरन इसकी ओर आना पड़ा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो