लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए तीन आतंकवादी, सर्च ऑपरेशन जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 16, 2020 07:01 IST

Jammu Kashmir: शोपियां के तुर्कवांगम इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने शोपियां में आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए हैं। जिन आतंकवादियों को ढेर किया गया है उनकी अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए हैं। अभी तक मारे गए आतंकवादियों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षबलों को शक है कि इलाके में और आतंकवादी हो सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, शोपियां के तुर्कवांगम इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

इससे पहले 13 जून को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। वहीं, इसी दिन बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय किया था। यह विस्फोट सुरक्षाबलों के वाहनों के काफिलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाया गया था। एरिन नदी के पुल के पास मिले इस आईईडी में एक छोटा गैस सिलेंडर और एक टाइमर लगाया गया था। वहीं, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे कह चुके हैं कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को हाल ही में बहुत सफलताएं मिली हैं और वहां लोग आतंकवाद से तंग आ गए हैं तथा सामान्य स्थिति लौटते देखना चाहते हैं। पिछले एक सप्ताह या दस दिन में बहुत सफलताएं अर्जित की हैं। पिछले 10-15 दिन में ही वहां 15 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया। 

उन्होंने कहा था यह सब केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में तैनात सभी सुरक्षाबलों के बीच करीबी सहयोग तथा समन्वय के कारण हुआ है। हाल ही में अंजाम दिए गए अधिकतर आतंकवाद निरोधक अभियान स्थानीय लोगों की सूचनाओं पर आधारित थे जो इस बात का संकेत है कि वे आतंकवाद से तंग आ गए हैं और घाटी में सामान्य स्थिति लौटते देखना चाहते हैं।

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब