लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों ने एक और प्रवासी नागरिक को मारी गोली, सैनिकों गोलीबारी में दो नागरिक जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 7, 2022 19:23 IST

jammu Kashmir: पुलवामा के यादर गांव में चालक सोनू शर्मा पर अचानक आतंकियों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय नागरिक नजदीकी अस्पताल में ले गए हैं जहां उसकी उपचार जारी है।हंदवाड़ा में वीरवार को उस समय सैन्यकर्मियों को कथित तौर पर आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।

जम्मूः आतंकियों ने एक बार फिर एक प्रवासी नागरिक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। एक सप्ताह में प्रवासी नागरिकों पर यह हमले की चौथी घटना है। जबकि एक अन्य घटना में नमाज अता कर रहे नमाजियों की फोटो खींचने वाले सेना के जवानों के साथ हुए बवाल के बाद सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में  दो नागरिक जख्मी हो गए।

आतंकियों ने पुलवामा में गैर स्थानीय चालक को गोली मारी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। चालक की पहचान सोनू शर्मा पुत्र बनारसी शर्मा निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलवामा के यादर गांव में चालक सोनू शर्मा पर अचानक आतंकियों ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली सीधा सोनू शमा्र की दाहिनी जांघ में जा घुसी। उसे तुरंत सुरक्षाबल और स्थानीय नागरिक नजदीकी अस्पताल में ले गए हैं जहां उसकी उपचार जारी है। दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में वीरवार को उस समय सैन्यकर्मियों को कथित तौर पर आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

जब एक मस्जिद में नमाज के लिए जमा हुए नमाजियों की फोटो खींच रहे सैनिकों को रोका। इस पर वहां दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और कुछ लोगों ने सैन्य कर्मियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। स्थिति को बिगड़ते देख जवानों ने गोली चला दी। इसमें दो लोग घायल हो गए।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस घटना के प्रति अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। इसी बीच अस्पताल में उपचाराधीन घायल नागरिकों की पहचान अब्दुल अहद मीर और मुनीब अहमद सोफी के रूप में हुई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया