लाइव न्यूज़ :

आतंकी समीर टाइगर को ठिकाने लगाने वाले सेना के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने किया अगवा, सर्च ऑपरेशन शुरू

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 14, 2018 15:43 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से आतंकियों ने भारतीय सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सेना के इस जवान का नाम औरंगजेब बताया जा रहा है।

Open in App

श्रीनगर, 14 जून। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से आतंकियों ने भारतीय सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सेना के इस जवान का नाम औरंगजेब बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, इस जवान की पोस्टिंग पुलवामा में थी जहां कुछ आतंकियों ने उसका अपहरण कर लिया है। सेना का यह जवान पुंछ का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 44 राष्ट्रीय रायफल में शामिल सेना का यह जवान औरंगजेब आतंकी समीर टाइगर को ठिकाने लगाने वाली टीम का अहम हिस्सा था। ताजा जानकारी के मुताबिक, सेना ने राजपुरा, पुलवामा सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और जवान को जल्द से जल्द आतंकियों के चंगुल से छुड़ाए जाने की कोशिश की जा रही है।

बतां दें कि इससे पहले आतंकियों ने पुलवामा में ही एक पुलिस ऑफिसर और एक स्थानीय नागरिक का अपहरण किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आंतकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है और पुलिस अधिकारी और एक नागरिक को अगवा कर लिया। 

यह भी पढ़ें: J&K:आतंकियों ने पार की हद, पुलिसकर्मी समेत स्थानीय को किया अगवा

रिपोर्ट्स की माने तो बुधवार रात करीब 11 बजे पुलवामा से स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) मोहम्मद इश्क अहमद को उनके घर के बाहर से अगवा किया गया है। जबकि अगवा किए गए स्थानीय नागरिक पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस पुलावामा और उससे सटे आस-पास के इलाकों में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

यह भी पढ़ें: सीजफायर पर बोले जम्मू-कश्मीर के एडीजी- पाकिस्तान हमेशा ही करता है युद्धविराम का उल्लंघन

खबर यह भी आतंकियों ने इस पुलिस अधिकारी का अपहरण करने के दौरान फायरिंग भी की थी जिसमें एसपीओ की बहन को गोली लगने से घायल हो गई हैं, उनका इलाज शोपियां के जिला अस्पताल में किया जा रहा है। आंतकियों ने इसके अलावा पुलवामा में एक पुलिस स्टेशन पर भी ग्रेनेड से हमला किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण