लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में एलओसी के पास विदेशी आतंकी ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद, घुसपैठ की कर रहा था कोशिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 26, 2022 10:32 IST

कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर के सुधपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है। कश्मीर पुलिस जोन ने बताया है कि ये एक विदेशी आतंकी था।

Open in App

जम्मू: कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर के सुधपोरा इलाके में एलओसी के करीब बुधवार को भारतीय सेना ने आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे दो से तीन आतंकवादियों में से सुरक्षाबलों ने एक को सीमा के नजदीक ही ढेर कर दिया। वहीं, गोलीबारी के बाद अन्य दो आतंकवादी सुरक्षित भागने में सफल रहे। हालांकि घुसपैठ के इस प्रयास के बाद सुरक्षाबलों ने टंगधार सेक्टर से लगते इलाकों में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, 'कुपवाड़ा में एलओसी के करीब सुधपोरा में एक विदेशी आतंकी मारा गया है। उसके पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।'

इससे पहले हाल में सुरक्षा बलों द्वारा जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक संदिग्ध आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया था। इस जगह से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए थे।

दरअसल, पिछले हफ्ते राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जन सुरक्षा कानून के तहत पांच कथित ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ को हिरासत में लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने पांच व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों के ‘डोजियर’ तैयार किए थे। अधिकारियों ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट ने उन पर जन सुरक्षा अधिनियम लगाया और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

हिरासत में लिए गए पांच कथित ‘ओवरग्राउंड वर्कर्स’ की पहचान फागू डोलीगाम के रहने वाले नजीर अहमद पाला, पोगल कुंडा के मोहम्मद उस्मा बनली, क्रावा के निवासी फिरदौस अहमद खान, तेथर के रहने वाले अब्दुल हमीद खान और गुंड अदलकूट के निवासी इनायतुल्लाह वानी के रूप में हुई थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया