लाइव न्यूज़ :

J&K: चौकन्ने सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी, बीचे हाइवे पर IED ब्लास्ट करने की रची गई थी साजिश

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2019 12:50 IST

Jammu Kashmir: सेना के जवानों ने सुबह गश्त करते समय कलार चौक के पार हाइवे पर एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला कि IED ब्लास्ट करने की साजिश रची गई। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार (27 मई) को सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घटना को होने से बचा लिया। दरअसल, कुछ असामाजिक तत्वों ने कलार चौक के पास हाइवे पर घातक विस्फोटक पदार्थ यानि IED ब्लास्ट करने की साजिश रखी थी। सुरक्षाबलों ने समय रहते उसे नष्ट कर दिया।   

मिली जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों ने सुबह गश्त करते समय कलार चौक के पार हाइवे पर एक संदिग्ध वस्तु देखी, जिसके बाद उन्होंने जांच की तो पता चला कि IED ब्लास्ट करने की साजिश रची गई। 

सुरक्षाबलों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व हाइवे की आवाजाही रोककर विस्फोटक सामग्री को सेना की मौजूदगी में नष्ट किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया था। 

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक युगल मन्हास का कहना है कि ने कहा कि सेना के सतर्क जवानों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को खत्म कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आपको बता दें कि आतंकियों को ढेर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में सेना बेहद सक्रीय है। सुरक्षाबलों को कश्मीर में अब उन 8 आतंकी कमांडरों की तलाश है जो पिछले कई सालों से सक्रिय हैं। ये सभी बुरहान वानी के साथ ही आतंकवाद ही राह पर चले थे पर अभी तक हाथ नहीं आए हैं। इनमें हिज्ब कमांउर रियाज नायकू, आदिल, शिराजी, हमाद, फारूक बिजरान, जुनैद सहराई व समीर शामिल हैं। अधिकतर पर 10 से 15 लाख रूपयों का इनाम है। इस साल भी अभी तक 90 आतंकी ढेर हुए हैं जबकि पिछले साल 270 मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना