लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: बारामूला में आतंकियों के निशाने पर नागरिक, 15 राउंड फायरिंग, 3 लड़कों की मौत

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 30, 2018 23:00 IST

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों लड़के ओल्ड टाउन में खानपुरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने अचानकर फायरिंग शुरू कर दी।

Open in App

श्रीनगर, 30 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने सोमवार को तीन नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है मारे गए तीनों नागरिक बारामुला ककक्ड़ हमाम के रहने वाले नौजवान नागरिक थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और कुछ वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 

पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों लड़के ओल्ड टाउन में खानपुरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने अचानकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 राउंड गोलियां चली, जिसमें तीनों लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद असगर, आसिफ अहमद शेख और हसीब अहमद खान के रूप में की गई है। सभी बारामूला के कक्कड़ हमाम के रहने वाले थे।  

बता दें कि बीती 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पूर्व पीडीपी नेता गुलाम नबी पटेल की आतंकी हमले में मौत हो गई थी। पीडीपी नेता पर आंतकियों ने ये हमला पुलमावा के राजपोरा में किया था। इस आतंकी हमले में जहां पीडीपी नेता की मौत हो गई, वहीं उनके दो सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

घटना के दौरान आतंकी दोनों सुरक्षाकर्मियों की राइफल लेकर फरार हो गए थे। जिस वक्त आंतकियों ने पीडीपी नेता पर हमला किया उस समय वह पुलवामा जिले से याडेर वापस लौट रहे थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया