लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए लश्कर के दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2021 07:58 IST

श्रीनगर में हुए एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। कश्मीर आईजीपी विजय कुमार के अनुसार दोनों आतंकी स्थानीय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के डनमार क्षेत्र में मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकीपुलिस के अनुसार दोनों आतंकी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थेइससे पहले कल बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया था

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में श्रीनगर के डनमार क्षेत्र में दो और आतंकियों को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से ये जानकारी दी गई है। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन भी जारी है।

इस बीच कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया है कि मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय थे और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयाब से जुड़े हुए थे। इस मामले में और जानकारी का अभी इंतजार है।

लश्कर के तीन सहयोगी गिरफ्तार

इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लश्कर के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। 

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुंडपोरा के निवासी सुहैब अहमद मलिक उर्फ आसिफ और एजाज अहमद नजर तथा बांदीपुरा के निवासी तौसीफ अहमद शेख के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने समेत अन्य सहायता प्रदान करने में शामिल थे।

इसी हफ्ते मारा गया था लश्कर का एक पाकिस्तानी कमांडर

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को ही मुठभेड़ में लश्कर का एक पाकिस्तानी कमांडर और उसके दो स्थानीय सहयोगी मारे गए थे। मारे गए पाकिस्तानी आकंती की पहचान एजाज ऊर्फ अबू हुरारिया के तौर पर की गई थी।

पुलिस के अनुसार पुलवामा शहर में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार की रात घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था। पुलिस के अनुसार आतंकवादियों को समर्पण का अवसर दिया गया। लेकिन, उन लोगों ने संयुक्त दल पर अंधाधुंध गोलियां चलायीं, जिसकी जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे