लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ के दौरान सेना पर पथराव करने वाले 20 पत्थरबाज घायल, 5 आतंकी ढेर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 4, 2018 13:28 IST

जम्मू कश्‍मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए हैं। इस बीच पत्थरबाजों ने मुठभेड़ के दौरान पत्थारबाजों ने सेना पर जमकर पथराव किया और आतंकियों को कवर देने की कोशिश की।

Open in App

श्रीनगर, 4 अगस्‍त। जम्मू कश्‍मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी मार गिराए गए हैं। इस बीच पत्थरबाजों ने मुठभेड़ के दौरान पत्थारबाजों ने सेना पर जमकर पथराव किया और आतंकियों को कवर देने की कोशिश की।सुरक्षाबलों ने पत्थरबाजी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ने की कोशिश की। इस कार्रवाई में 20 पत्थरबाजों के घायल होने की खबर है। बता दें कि आज हुई मुठभेड़ को मिलाकर बीते तीन दिनों में मुठभेड़ के दौरान 8 आतंकी मारे जा चुके हैं।हांलाकि कई इलाकों में मुठभेड़ का सिलसिला अब भी जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बावजूद सेना का का सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ शोपियां के किलोरा गांव में हुई है जहां से मार गए सभी पांचों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनकी शिनाख्त की जा रही है।

 शुक्रवार को सोपोर में मारे गए आतंकी संगठन अलबदर से संबंधित थे। वहीं आतंकियों की मौत के बाद इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सोपोर,बारामुला व उसके साथ सटे इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को ठप करने के अलावा सोपोर में शिक्षण संस्थान भी बंद कर दिए। सोपोर मुठभेड़ का असर दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी देखने को मिल रहा है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब