लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की, उमर अब्दुल्ला ने कहा- निशाना बनाकर किया गया एक और हमला

By विशाल कुमार | Updated: May 31, 2022 11:30 IST

घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत दुख की बात है। निहत्थे नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और लक्षित हत्या है।

Open in App
ठळक मुद्देकुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में महिला शिक्षिका रजनी भल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।उमर अब्दुल्ला ने कहा कि निहत्थे नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और लक्षित हत्या है। दो हफ्ते पहले कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने गोली मारकर एक स्कूल शिक्षिका हत्या कर दी। स्कूल शिक्षिका की पहचान रजनी भल्ला के रूप में की गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कश्मीर जोन की पुलिस ने कहा कि कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में एक महिला शिक्षिका पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस आतंकी घटना में, उसे गंभीर रूप से गोलियां लगीं, जिसे अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इसके बाद मौत की पुष्टि करते हुए पुलिस ने कहा कि एक हिंदू और सांबा (जम्मू संभाग) की निवासी घायल महिला शिक्षिका ने दम तोड़ दिया। इस जघन्य आतंकी अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द पहचान की जाएगी और उनका सफाया किया जाएगा।

घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि बहुत दुख की बात है। निहत्थे नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और लक्षित हत्या है। निंदा और शोक के शब्द खोखले होते हैं और सरकार का आश्वासन भी मिलता है कि स्थिति सामान्य होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। मृतक को शांति मिले।

बता दें कि, पिछले कुछ महीनों में जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दो हफ्ते पहले कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से कश्मीरी पंडितों का एक समूह अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठा हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलामनोज सिन्हामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो