लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः नेट-जेआरएफ पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर के बजाए कैसे आतंकी बना सब्जार?

By सुरेश डुग्गर | Updated: October 24, 2018 17:01 IST

सब्जार असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए नेट की परीक्षा भी पास की। उसने जेआरएफ की परीक्षा भी पास की थी। वह तो किताबों का शौकीन था, क्लाशिनकोव कैसे उसके हाथ में आयी, यह पहेली आज तक हमें समझ नहीं आयी।

Open in App

जम्मू कश्मीर के वन्नबल में बुधवार (24 अक्तूबर) को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया आतंकी सब्जार अहमद बट उर्फ डा सैफुल्ला दक्षिण कश्मीर में जिला अनंतनाग के संगम नेना गांव का रहने वाला था और जिस समय आतंकी बना, उस समय 29 साल का था। वह वर्ष 2018 में आठ जुलाई की सुबह अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली रवाना हुआ था। उसके पिता बशीर अहमद बट और मां हाजिरा आज भी उस दिन को याद करती हैं, जब उन्होंने अपने बेटे को घर से विदा किया था।

वह जब हिजबुल मुजाहिदीन का हिस्सा बना था तो सिर्फ उसके घर वाले हैरान-परेशान नहीं हुए थे, पूरे इलाके में लोग हैरान रह गए थे। उसने अपने इलाके में दसवीं और 12वीं के छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर भी बनाया, लेकिन कोई भी छात्रों को फीस देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता था। आतंकी बनने से पहले कभी उसने किसी राष्ट्रविरोधी प्रदर्शन में या पथराव में कभी भाग नहीं लिया था। जब वह घर से निकला था तो दिल्ली में आईएएस की कोचिंग और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय में बॉटनी में पीएचडी करने के लिए।

बशीर सोफी के अनुसार, सुबह सब्जार घर से निकला और शाम को आतंकी बुरहान की मौत हो गई। पूरी वादी में हालात बिगड़ गए थे। यहां इंटरनेट बंद हो गया, फोन नहीं चल रहे थे। चारों तरफ पथराव और बंद का दौर था। हमारी सब्जार से कोई बात नहीं हुईऔर हमें लगा कि वह दिल्ली पहुंच गया होगा। करीब तीन माह तक हमारा उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। फिर एक दिन हमारे ऊपर पहाड़ टूट पड़ा, जब एक पुलिस कर्मी ने हमारे घर में दस्तक दी और हमें एक वीडियो दिखाया। उसमें मेरा बेटा जिसके हाथ में हमेशा किताब होती थी, क्लाशिनकोव हाथ में लिए अन्य आतंकियों के साथ नजर आ रहा था।

उसने बीएड की डिग्री भी हासिल की। उसके एक दोस्त ने बताया कि उसने जामिया में पीएचडी के लिए दाखिला लिया था। वह आईएएस बनने की तैयारी कर रहा था। उसने यहां श्रीनगर में भी कुछ दिन कोचिंग ली और फिर कहने लगा कि दिल्ली में पीएचडी की पढ़ाई के साथ कोचिंग बेहतर रहेगी। वह तो घर से दिल्ली गया था। वह कभी बंदूक उठाएगा किसी ने नहीं सोचा था,क्योंकि जब कभी यहां हालात बिगड़ते थे तो वह गांव से दूर विस्सु दरिया के किनारे जाकर बैठ जाता था। उसने संगम चौक में असेंट नाम से कोचिंग सेंटर भी शुरु किया।

पहले अपने बेटे के आतंकी बनने और उसके बाद उसकी मौत से पूरी तरह टूटे नजर आ रहे बशीर अहमद बट ने कहा कि मेरे पांच बच्चे थे, अब चार ही रह गए हैं। सभी पढ़े लिखे हैं। सब्जार ने 2007 में अनंतनाग के डिग्री कालेज से बीएससी की और उसमें बाद  वह बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में एमएससी करने चला गया। उसने जीवाजी विश्वविद्यालय में एमफिल की। इस दौरान उसने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए नेट की परीक्षा भी पास की। उसने जेआरएफ की परीक्षा भी पास की थी। वह तो किताबों का शौकीन था, क्लाशिनकोव कैसे उसके हाथ में आयी, यह पहेली आज तक हमें समझ नहीं आयी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब