लाइव न्यूज़ :

राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, US मिशन ने की हत्या की निंदा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 15, 2018 13:06 IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पत्रकार शुजात बुखारी के जनाजे में लोगों का सैलाब उमड़ा पड़ा। राइजिंग कश्मीर के प्रधान संपादक शुजात बुखारी की अंतिम बिदाई में जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने से लोग शामिल हुए।

Open in App

श्रीनगर, 15 जून। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पत्रकार शुजात बुखारी के जनाजे में लोगों का सैलाब उमड़ा पड़ा। राइजिंग कश्मीर के प्रधान संपादक शुजात बुखारी की अंतिम बिदाई में जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने से लोग शामिल हुए। बुखारी के जनाजे में शामिल होकर हजारों लोगों ने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। शुजात बुखारी को उनके पैतृक गांव में क्रीरी  सुपुर्द-ऐ-खाक किया गया और उनके जनाजे में हजारों लोगों ने शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: शुजात बुखारी हत्या : जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज में हाथ लगीं हत्यारों की तस्वीरें

भारी बारिश के बावजूद बारामूला जिले के इस गांव में हजारों लोग नम आंखों से बुखारी के जनाजे के साथ-साथ चल रहे थे। बुखारी के जनाजे में शामिल होने उनके पैतृक गांव आनेवालों में विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी और बीजेपी के मंत्री भी शामिल थे। जनाजे में शिरकत कर रहे लोगों ने बताया कि गांव में इससे पहले कभी किसी ने ऐसा जनाजा नहीं देखा जिसमें इतनी तादाद में लोग शामिल हुए हों। वहीं भारत में यूएस मिशन ने दिग्गज पत्रकार शुजात बुखारी सहित सुरक्षा अधिकारी हामिद चौधरी और मुमताज अवान की हत्या की कड़ी निंदा की है। यूएस मिशन ने बुखारी के परिवार और उनके दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।बड़ी संख्या में यहां लोगों के पहुंचने से यातायात जाम हो गया था। बुखारी और उनके दो अंगरक्षकों की गुरूवार शाम इफ्तार से थोड़ा पहले श्रीनगर के लाल चौक के पास प्रेस एनक्लेव में राइजिंग कश्मीर के कार्यालय के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: शुजात बुखारी की हत्या : मंत्रियों, विपक्षी नेताओं व मीडिया संस्थानों ने यूं जताया शोक

बुखारी घाटी में शांति के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। वह पाकिस्तान के साथ ट्रैक-2 प्रक्रिया का हिस्सा भी थे। बता दें कि गुरुवार शाम श्रीनगर में तीन बाइक सवार आतंकियों ने राइजिंग कश्‍मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। आतंकियों के हमले में उनके दो सुरक्षा कर्मियों की भी मौत हो गई थी।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया