लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 10, 2018 17:16 IST

सेना व बीएसएफ के भारी दबाव के कारण अब सीमा पार से आतंकियों के छोटे दलों को घुसपैठ करवाने की कोशिशें हो रही हैं। बड़े दलों की घुसपैठ में अधिक नुकसान की संभावना रहती है।

Open in App

पुंछ के केजी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सोमवार सुबह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई।  जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने एक घुसपैठियों को मार गिराया। वहीं पूरे इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों की माने तो आतंकी जम्मू संभाग से सटी सीमाओं का सहारा लेकर घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों की चौकसी ने इस नापाक हरकत को विफल कर दिया है। इस बीच सीमाओं पर घुसपैठ को लेकर दोनों ओर से तैयारियां जारी हैं। अगर पाक सेना आतंकियों को इस ओर धकेलने की खातिर सीमा पर लूप होलों की तलाश में है तो भारतीय सेना घुसपैठ को थामने की खातिर नई नई रणनीतियां तैयार कर रही है।

सेना ने शीतकाल में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर चौकसी और बढ़ाई गई है। सेना के वरिष्ठ कमांडरों ने बताया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सर्दियों में घुसपैठ हो सकती है। पीओके में आतंकियों के शिविर चल रहे हैं और वे सभी घुसपैठ की फिराक में हैं इसलिए आने वाले दिन ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सेना सतर्क है और घुसपैठियों को कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों से प्रशिक्षित आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। उन क्षेत्रों का जायजा सेना के वरिष्ठ अधिकारी ले चुके हैं। उन्होंने बताया कि सतर्कता सूत्रों के अनुसार सीमा पार से घुसपैठ की तैयारी चल रही है लेकिन सेना उसका जवाब देने के लिए तैयार है।

बताया जा रहा है कि आतंकवाद को बल देने के लिए सीमा पार लांचिंग पैडों पर तैयार सैंकड़ों आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान सीमा पर कमजोर कड़ी तलाश रहा है। पड़ोसी देश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पहाड़ी दर्रों के बंद होने से पहले घुसपैठ करवाने के लिए फिर दुस्साहस करेगा।

सूत्रों के अनुसार, सेना व बीएसएफ के भारी दबाव के कारण अब सीमा पार से आतंकियों के छोटे दलों को घुसपैठ करवाने की कोशिशें हो रही हैं। बड़े दलों की घुसपैठ में अधिक नुकसान की संभावना रहती है।

असल में दिसंबर से पहाड़ी इलाकों में घुसपैठ के रूट बंद होने के पुख्ता संकेत मिलने के बाद एलओसी पर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जो भारी गोलीबारी की आड़ में घुसपैठ करने के लिए पाकिस्तान का अगला निशाना हो सकते हैं। ऐसे स्थानों पर रात के समय घुसपैठ पर नजर रखने के लिए जवानों की तैनाती बढ़ाने के साथ हैंड हेल्ड थर्मल इमेजरों, सेंसरो व नाइट विजन यंत्रों की संख्या बढ़ाई गई है।

माना कि एलओसी के पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण भयानक सर्दी का माहौल हो लेकिन पाक सेना इसमें भी घुसपैठ के प्रयासों को अंजाम देने की कोशिशें कर गर्मी पैदा करने की कोशिशों में है। सेना प्रवक्ता कहते थे कि, पाक सेना के लिए असल में ये आतंकी सिरदर्द और बोझ बन गए हैं जिन्हें वह जल्द से जल्द और भयानक परिस्थितियों की परवाह किए बिना इस ओर धकेलना चाहती है।

यह बात अलग है कि प्रवक्ता इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हैं कि बर्फबारी ने तारबंदी को भी दफन कर दिया है और उन उपकरणांे को भी जिनके द्वारा एलओसी पर घुसपैठियों पर नजर रखी जाती है। हालांकि वे कहते थे कि हाथ से चलने वाले उपकरण अच्छी तरह से काम कर रहे हैं और पाक सेना द्वारा पैदा की जाने वाली घुसपैठ की गर्मी को रोकन में बखूबी सहायक हो रहे हैं। सेना चाहे कुछ भी कहे लेकिन इतना जरूर है कि पाक सेना भयानक सर्दी और मौसम की इन परिस्थितियों में भी आराम से नहीं बैठने दे रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी