लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी, भारी मात्रा में पकड़े हथियार और गोला-बारूद, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2020 12:56 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चल है कि वे एक पाकिस्तान में बैठे एक युवक के माध्यम से काम कर रहे थे। पाकिस्तान में बैठा उनका आका एक नवगठित आतंकवादी संगठन का संचालन कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। सुरक्षाबलों ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू-कश्मीर में जहां एक ओर कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन है, वहीं आतंकवादी अपने मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं, जिस पर सुरक्षाबलों ने पानी फेर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पाकिस्तान में बैठे अपने आका के निर्देशों के अनुसार गोला-बारूद  की सप्लाई कर रहे थे। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सोपोर जिले में कुछ लोगों द्वारा हथियारों और गोला-बारूद के अवैध डिलीवरी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन किया और 4 लोगों को धर दबोचा। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चल है कि वे एक पाकिस्तान में बैठे एक युवक के माध्यम से काम कर रहे थे। पाकिस्तान में बैठा उनका आका एक नवगठित आतंकवादी संगठन का संचालन कर रहा है। इसका नाम टीआरएफ/जेके फाइटर्स-द रेजिस्टेंस फ्रंट नाम से जाना जाता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उसे शक है कि यह नया आतंकवादी संगठन भारी मात्रा में जम्मू-कश्मीर में हथियार और गोला बारूद किया सप्लाई किया है।  इससे पहले रविवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर बम फेंका था, लेकिन वह फटा नहीं था। पुलिस ने यह जानकारी दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पुलवामा में मुख्य चौक पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के संयुक्त नाके पर आतंकियों ने शाम सात बजकर पचास मिनट पर एक ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड सड़क किनारे गिरा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। बाद में बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन