लाइव न्यूज़ :

पंथा चौक पर पुलिस बस पर आतंकी हमला, कश्मीर आईजीपी बोले, अब बुलेट प्रूफ वाहनों में सवार होंगे सभी पुलिसकर्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 14, 2021 17:36 IST

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि हमले में दो विदेशी और एक स्थानीय समेत तीन आतंकी शामिल थे। यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे।

Open in App
ठळक मुद्देखून के निशान पांपोर में मिले हैं।आतंकियों का यह समूह पुलवामा के त्राल भाग गया है।हमला तब हुआ जब सुरक्षाबलों के रोड ओपनिंग दलों को हटा लिया गया था।

जम्मूः कल देर शाम श्रीनगर के पंथा चौक पर पुलिस की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद उठते सवालों को विराम देते हुए अब कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने घोषणा की है कि अब से सभी पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ वाहनों में ही सवार हुआ करेंगे। 

इस हमले पर आईजीपी कश्मीर ने बताया कि हमले में दो विदेशी और एक स्थानीय समेत तीन आतंकी शामिल थे। यह सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। वहीं इस दौरान एक आतंकी भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि हमला पहले से ही नियोजित था।

यह पूछने पर कि क्या हमलावरों के बारे में कोई सुराग मिला है, इस पर आईजीपी ने कहा कि हमले को अंजाम देने वाले कश्मीर टाइगर्स जो कि जैश-ए-मोहम्मद का ही एक अलग गुट है, के आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। जैसा कि मैंने आपको पहले ही बताया कि तीन आतंकवादियों में से एक हमारे लोगों द्वारा जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया था, उसके खून के निशान पांपोर में मिले हैं। वहां से आतंकियों का यह समूह पुलवामा के त्राल भाग गया है। हमारे पास अन्य सुराग भी हैं। हम जल्द ही समूह का पता लगा लेंगे।

श्रीनगर पंथाचौक आतंकी हमले में शहीद होने वाले कांस्टेबल रमीज अहमद बाबा को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि हमलावरों ने पहले से ही इलाके की रेकी कर इस हमले को अंजाम दिया। हमला तब हुआ जब सुरक्षाबलों के रोड ओपनिंग दलों को हटा लिया गया था।

उनका मकसद पहले पुलिसकर्मियों को मारना फिर उनके हथियार लूटकर ले जाना था परंतु घायल होने केे बावजूद जवानों ने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया और उनके मकसद को नाकाम बना दिया। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी घायल भी हुआ है। उन्होंने घोषणा की कि अब कश्मीर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

वे कहते थे कि आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस हमले को अंजाम दिया था। आतंकी जानते थे कि रोजाना बस में बैठ ये सुरक्षाकर्मी इसी रास्ते से गुजरते हैं। यही नहीं उन्होंने इस हमले को उस समय अंजाम दिया जब रोड ओपनिंग दल हटा लिए गए थे।

परंतु मैं यह आतंकी संगठनों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारे जवानों पर हमला करने वाले आतंकवादी, जहां कहीं भी छुपे होंगे, उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा। जल्द ही वे हमारे शिकंजे में होंगे। हमने उनकी पहचान कर ली है। इस हमले को तीन आतंकवादियों ने अंजाम दिया और इनमें दो पाकिस्तानी, जबकि एक स्थानीय आतंकी शामिल था। स्थानीय आतंकी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और जल्द ही पूरे समूह को खत्म कर दिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरटेरर फंडिंगआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?