लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के कई इलाकों को आतंकवाद से मुक्त होने के दावों पर पुलिस ने दी सफाई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 3, 2020 19:12 IST

दावा श्रीनगर को आतंकवाद मुक्त करने का भी था जिसके प्रति अब पुलिस कहती है कि यह संभव नहीं है। कश्मीर रेंज के आइजी विजय कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि श्रीनगर आतंकवाद मुक्त नहीं है। हम ऐसा नहीं कह सकते और इसके कई कारण है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर किसी जिले में कभी मुठभेड़ नहीं होती है तो यह नहीं कहा जा सकता कि वहां आतंकवादी मौजूद नहीं है। पुलिस हमेशा इसी प्रयास में रहती है कि किसी न किसी तरह वे आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखें, जहां कभी से भी उन्हें आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है। सूचनाओं के आधार पर उन्होंने घाटी में सक्रिय तीनों आतंकवादी संगठनों के 12 टॉप आतंकवादियों की सूची तैयार की है।

जम्मूः पिछले कई दिनों से आतंकियों को ढेर कर दिए जाने के बाद कई इलाकों को आतंकवाद मुक्त घोषित करने के अपने दावों के प्रति अब पुलिस ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि लगातार स्थानीय युवकों के आतंकी बनने के कारण कई इलाकों को आतंकवादमुक्त की सूची से बाहर किया गया है।

इसी प्रकार का एक दावा श्रीनगर को आतंकवाद मुक्त करने का भी था जिसके प्रति अब पुलिस कहती है कि यह संभव नहीं है। कश्मीर रेंज के आइजी विजय कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि श्रीनगर आतंकवाद मुक्त नहीं है। हम ऐसा नहीं कह सकते और इसके कई कारण है।

अगर किसी जिले में कभी मुठभेड़ नहीं होती है तो यह नहीं कहा जा सकता कि वहां आतंकवादी मौजूद नहीं है। आतंकवादी अपना ठिकाना अकसर बदलते रहते हैं। पुलिस हमेशा इसी प्रयास में रहती है कि किसी न किसी तरह वे आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखें, जहां कभी से भी उन्हें आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली है।

पुलिस, सेना ओर सीआरपीएफ के जवान उनकी धरपकड़ के लिए संयुक्त ऑपरेशन चलाते हैं। उन्हें आत्मसमर्पण का मौका दिया जाता है, जब वे नहीं मानते तो उन्हें मार गिराया जाता है। वह गत वीरवार को मालबाग मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर ऐसा शहर है जहां आतंकवादी अकसर स्वास्थ जांच, किसी से मिलने या फिर रूपये हासिल करने के लिए आते रहते हैं। ऐसे में श्रीनगर को आतंकवाद मुक्त नहीं कहा जा सकता। हमारे गुप्तचर उन पर नजर रखे हुए हैं। सूत्रों से जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं सूचनाओं के आधार पर उन्होंने घाटी में सक्रिय तीनों आतंकवादी संगठनों के 12 टॉप आतंकवादियों की सूची तैयार की है। उनकी तलाश की जा रही है। जब तक आतंकवादी घाटी में मौजूद हैं तब तक श्रीनगर आतंकवाद मुक्त नहीं हो सकता। मैं स्पष्ट कर दूं, श्रीनगर में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। हालांकि श्रीनगर के साथ लगते इलाकों में एक सप्ताह के भीतर तीन मुठभेड़ हुई। पुलिस और सीआरपीएफ की सक्रिय कार्रवाई के चलते आतंकी मंसूबों को विफल बना दिया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos