लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत कैमरे में हुई कैद, भारतीय सेना की चौकसी देखकर लौटे वापस, देखें वीडियो  

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2019 15:26 IST

जम्मू-कश्मीरः अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते में भारत के पूंछ नदी के किनारे स्थित केजी सेक्टर में पाकिस्तानी एसएसजी जवान भारतीय कैमरे में क़ैद हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीरः एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के एसएसजी सैनिक भारतीय चौकी के नजदीक बढ़ रहे थे।भारतीय सेना की चौकसी के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। यह पूरा वाक्या भारतीय कैमरे में कैद हो गया।    

एलओसी पर पाकिस्तान की सेना लगातार अपने नापाक इरादों को जाहिर कर रही है। बुधवार (18 सितंबर) को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के एसएसजी सैनिक भारतीय चौकी के नजदीक बढ़ रहे थे। हालांकि भारतीय सेना की चौकसी के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा। यह पूरा वाक्या भारतीय कैमरे में कैद हो गया।    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सेना के सूत्रों ने जानकारी दी है कि अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते में भारत के पूंछ नदी के किनारे स्थित केजी सेक्टर में पाकिस्तानी एसएसजी जवान भारतीय कैमरे में क़ैद हो गए। पाकिस्तानी सैनिकों को जब अहसास हुआ कि भारत द्वारा लगाए गये ख़ुफिया कैमरा उनपर नज़र रखे हुए है तो वो तुरंत निकटतम पाकिस्तानी चौकी की तरफ लौट गए। 

जारी किए गए वीडियो में पाकिस्तानी एसएसजी जवानों को देखा जा सकता है। पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली भारतीय संविधान की धारा 370 को निष्प्रभावी कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर राज्य को दो भागों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।  

इससे पहले भी बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें 12-13 सितंबर को पाकिस्तान द्वारा बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) ने घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना नाकाम कर दिया था। वीडियो में दिखाया गया कि भारतीय सैनिकों ने पाक के एसएसजी (स्पेशल सर्विस ग्रुप) कमांडो/आतंकवादियों ग्रेनेड से हमला किया और उनके नापाक मंसूबों को खत्म किया।बताया गया कि पाकिस्तान द्वारा इस घुसपैठ या BAT कार्रवाई का प्रयास पीओके के हाजीपीर सेक्टर में किया गया। पाकिस्तान आतंकवादियों को भारत में लगातार भेजने की कोशिश में जुटा हुआ है। हालांकि ह बार-बार इससे इनकार करते आया है। वहीं, अगस्त में, सेना ने नियंत्रण रेखा पर पाक द्वारा घुसपैठ की 15 कोशिशों को नाकाम किया था।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह