लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर तनाव, चार भारतीय जवान शहीद, डेढ़ दर्जन से ज्यादा पाक सैनिक मारे गए, 12 बंकर और चौकियां नेस्तनाबूद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 13, 2020 20:28 IST

भारतीय पक्ष की कार्रवाई में पाक सेना के आधा दर्जन कमांडों समेत डेढ़ दर्जन के करीब सैनिक हलाक कर दिए गए। पाक सेना के करीब आठ बंकरों व चार चौकिओं को भी नेस्तनाबूद कर दिया गया। भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उरी और पुंछ में भारी गोलाबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ओर जबरदस्त तबाही हुई है। इस ओर तीन भारतीय जवान शहीद हो गए। इतने ही नागरिक भी मारे गए।पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाना बनाते हुए गोले बरसाए। गोलाबारी में कुल तीन भारतीय जवान शहीद हो गए जबकि तीन नागरिकों की मौत हो गई।

जम्मूः एलओसी पर कई सेक्टरों में आज भारत-पाक सेनाओं के बीच हुए घमासान लड़ाई हई, दोनों ओर जबरदस्त तबाही हुई है। इस ओर चार भारतीय जवान शहीद हो गए। जबकि 6 नागरिक भी मारे गए। जबकि भारतीय पक्ष की कार्रवाई में पाक सेना के आधा दर्जन कमांडों समेत डेढ़ दर्जन के करीब सैनिक हलाक कर दिए गए।

पाक सेना के करीब आठ बंकरों व चार चौकिओं को भी नेस्तनाबूद कर दिया गया। सेना के दावानुसार, पाक सेना के दो आयल डिपो तथा एक आयुध भंडार को भी तबाह कर दिया गया है। उधर पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय गोलाबारी में उसके कई नागरिक मारे गए हैं तथा जख्मी हुए हैं।

भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, उड़ी और पुंछ में भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाना बनाते हुए गोले बरसाए। गोलाबारी में कुल चार भारतीय जवान शहीद हो गए जबकि 6 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं जिला पुंछ के सब्जियां इलाके में पांच लोग घायल हो गए

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के 18 से 20 सैनिक मार गिराए गए हैं। यही नहीं पाकिस्तान की कई चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। उसके आयुध भंडार तथा आयल डिपो को भी उड़ा दिया गया।

गोलाबारी की चपेट में आने से दो जवान जिनमें बीएसएफ इंस्पेक्टर राकेश डोभाल भी शामिल थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां जख्मों का ताव न सहते हुए दोनों ने दम तोड़ दिया। इस गोलाबारी में 6 नागरिक भी मारे गए हैं। एक अन्य नागरिक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शहीद बीएसएफ सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल गंगा नगर, ऋषिकेश उत्तराखंड के रहने वाले थे। शहीद हुए दूसरे जवान की अभी तक पहचार जाहिर नहीं की गई है। उड़ी सेक्टर में मारे गए लोगों की पहचान ताहिब अहमद मीर, इरशाद अहमद और फारूका बेगमके रूप हुई है।

इस बीच, जिला पुंछ के साब्जियां सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोले दागे। इस दौरान कुछ मोर्टार सब्जियां के मुख्य बस अड्डे पर गिरे जिनकी चपेट में आने से एक मध्यम आयु वर्ग की महिला, दो पोर्टरों समेत पांच नागरिक घायल हो गए। उनकी पहचान हाजरा बेगम, तौसीफ अहमद और मोहम्मद रशीद, जबकि 183 बीएन बीएसएफ के दो पोर्टरों में मोहम्मद अफराज़ और मोहम्मद इब्राहिम के तौर पर हुई है। सभी घायलों को मंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलाबारी का यह सिलसिला आज सबसे पहले उत्तरी कश्मीर में जिला कुपवाड़ा में टंगडार व करनाह सेक्टर के धानी, सदपोरा, हाजीतारा और जद्दा चौकियों व उनके आसपास स्थित नागरिक बस्तियों से शुरू हुआ। पाकिस्तानी गोलाबारी से बचने के लिए टंगडार व करनाह सेक्टर में करीब दो दर्जन परिवार अपने मकानों को छोड़ निकटवर्ती सुरक्षित इलाकों में चले गए हैं।

टंगडार और करनाह में भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई शुरू होने के चंद मिनट बाद ही पाक सैनिकों ने कई अन्य जगहों पर भी मोर्चा खोल दिया। जिला बारामुल्ला के उड़ी सेक्टर में भी पाक सैनिकों ने सीजफायर तोड़ भारतीय ठिकानों पर गोलाबारी शुरु कर दी।

उरी सेक्टर के सामने एलओसी पार हाजीपीर दर्रे में बैठे पाक सैनिकों ने भारतीय ठिकानों पर तोप और मोर्टार के गोले दागे। उड़ी में गोलाबारी शुरू होने के लगभग 20 मिनट बाद बांडीपोरा जिले में एलओसी के साथ सटे गुरेज सेक्टर में भी गोलाबारी शुरु हो गई। गोलबारी इतनी तेज थी कि बांडीपोरा के कस्बे तक आवाज सुनाई दे रही थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनागृह मंत्रालयसीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो