लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2020 10:20 IST

Jammu-kashmir: बीते दिन शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के तीन सक्रिय ठिकानों का भंडाफोड़ किया। इस दौरान कि एक निजी डायरी सहित आतंकियों से संबंधित बड़ी मात्रा में 'प्रशासनिक सामग्री' बरामद हुई। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, अभी इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस बीच सुरक्षाबलों के बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, दो सुरक्षाबल जख्मी हुए हैं। दोनों ओर से फायरिंग लगातार जारी है। यह मुठभेड़ कल शाम से जारी है। सुरक्षाबल छुपे हुए आतंकियों को खोज निकालने के लिए लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

लोकमत संवाददाता सुरेश डुग्गर के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इस बीच ये भी खबर है कि सेना के एक जवान और एक पुलिसकर्मी भी इस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल क्षेत्र में चेवा उलार में आतंकवादी और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ हो रही है। ऑपरेशन अभी जारी है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

बीते दिन शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के तीन सक्रिय ठिकानों का भंडाफोड़ किया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुबह के समय शोपियां के यरवान इलाके में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन सक्रिय ठिकानों-दो बड़े और एक छोटे ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। इस दौरान कि एक निजी डायरी सहित आतंकियों से संबंधित बड़ी मात्रा में 'प्रशासनिक सामग्री' बरामद हुई। 

23 जून को मुठभेड़ में एक जवान हुआ था शहीद

23 जून को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बुंडजू में मंगलवार सुबह घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया था। मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए थे। वहीं, सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था।

आतंकियों ने सीआरपीएफ शिविर पर किया था ग्रेनेड से हमला

22 जून को पुलवामा जिले में सोमवार रात को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर ग्रेनेड हमला किया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। गोला शिविर के पास फटा। सीआरपीएफ कर्मियों ने इस विस्फोट के बाद हवा में गोलियां चलाईं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप