लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में एक जवान शहीद, एक जवान और नागरिक जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 22, 2020 10:36 IST

पाकिस्तान लगातार पिछले कई दिनों से सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। उसकी कोशिश घुसपैठ कराने की है। सोमवार तड़के भी पाकिस्तान की ओर से नौशेरा और कृष्णा घाटी में ये हरकत की गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की ओर से कृष्णा सेक्टर और नैशेरा में लगातार गोलीबारीभारतीय सेना दे रही है जवाब, एक जवान शहीद, एक नागरिक के भी घायल होने की खबर है

जम्‍मू: एलओसी से सटे राजौरी के नौशेरा उप सेक्‍टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सोमवार को सेना के एक जवान हवलदार दीपक करकी शहीद हो गये। वही, एक जवान और नागरिक जख्‍मी हो गया है। भारतीय सेना द्वारा भी पाक गोलाबारी का करारा जवाब दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है।

इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर और नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग की। साथ ही मोर्टार शेलिंग कर सेना की चौकियों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। 

इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इस गोलाबारी में एक नागरिक के घायल होने की सूचना है।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की। जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

इससे पहले रविवार को भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी के पास  मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है। कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानी सेना लगातार सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। गत शनिवार को उड़ी सेक्टर में भारी गोलाबारी से दो नाबालिग समेत पांच लोग घायल हो गए। दो मकानों को भी गोलाबारी से क्षति पहुंची है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत