लाइव न्यूज़ :

बच्चे का शव लेकर जा रहे परिवार के पांच सदस्यों की सड़क हादसे में मौत, पसर गया सन्नाटा, टूट पड़ा दुखों का पहाड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 12, 2020 19:45 IST

जम्मूः बच्चे का शव लेकर जब परिवार के सदस्य  बुधवार सुबह गांव वापिस लौट रहे थे तो द्रबशाला के नजदीक पानी नाला पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और मारूती कार जेके07-2745 सीधी खाई में उतर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू के एसएमजीएस अस्पताल से बच्चे के शव को लेकर संभाग के दूरदराज किश्तवाड़ इलाके में जा रहे परिवार के पांच सदस्य बुधवार सुबह द्रबशाल इलाके में कार के खाई में गिरने से मारे गए।यह हादसा द्रबशाला के पानी नाला में पेश आया।

कुदरत इतनी निष्ठुर हो सकती है कोई नहीं जानता था कि तीन महीने के बच्चे की अचानक मौत से गमजदा परिवार खुद भी मौत की आगोश में समा गया। जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल से बच्चे के शव को लेकर संभाग के दूरदराज किश्तवाड़ इलाके में जा रहे परिवार के पांच सदस्य बुधवार सुबह द्रबशाल इलाके में कार के खाई में गिरने से मारे गए।

यह हादसा द्रबशाला के पानी नाला में पेश आया। पुलिस ने बताया कि द्रबशाला के बाहदत गांव का यह परिवार एमएमजीएस अस्पताल में अपने बच्चे का इलाज करवाने के लिए जम्मू में ही रह रहा था। गत मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। 

बच्चे का शव लेकर जब परिवार के सदस्य  बुधवार सुबह गांव वापिस लौट रहे थे तो द्रबशाला के नजदीक पानी नाला पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और मारूती कार जेके07-2745 सीधी खाई में उतर गई।

खाई इतनी गहरी थी कि नीचे गिरते ही गाड़ी के परखचे उड़ गए। हालांकि स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डॉक्टरों ने सभी को मृत लाया घोषित कर दिया। मरने वालों की पहचान संजय कुमार, पवन कुमार, रेखा देवी, रीता देवी तथा केवल कृष्ण के तौर पर हुई है। 

वहीं एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की सूचना जब सुबह गांव में पहुंची तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व राजनीतिक नेता भी मृतकों के घर सांत्वना व्यक्त करने के लिए पहुंचे हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाजम्मू कश्मीरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया