लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने चुनावों में साथ आने के दिए संकेत, महबूबा मुफ्ती ने कहा- भाजपा को रोकना जरूरी

By विशाल कुमार | Updated: April 28, 2022 08:03 IST

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पार्टी की युवा शाखा की एक बैठक के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सबसे पहले पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के घटकों द्वारा एक संयुक्त मोर्चा का सुझाव दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बताया कि उन्होंने इसका पूरा समर्थन किया। मुफ्ती ने अतीत में जम्मू कश्मीर में भाजपा को रोकने के लिए एक संयुक्त लड़ाई का आग्रह किया था।हाल ही में, मुफ्ती ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली: कश्मीर की दो सबसे बड़ी मुख्यधारा की पार्टियों, नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को संकेत दिया कि वे भाजपा के खिलाफ एकजुट मोर्चे के लिए एक साथ चुनाव लड़ेंगी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पार्टी की युवा शाखा की एक बैठक के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सबसे पहले पीपुल्स अलायंस फॉर गुप्कर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के घटकों द्वारा एक संयुक्त मोर्चा का सुझाव दिया। 

इसके तुरंत बाद, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बताया कि उन्होंने इसका पूरा समर्थन किया। बता दें कि, एनसी और पीडीपी पीएजीडी के दो मुख्य घटक हैं, जिसमें माकपा और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस भी शामिल है।

उमर ने कहा कि मैं पीएजीडी का पदाधिकारी नहीं हूं। मैं अपना व्यक्तिगत विचार दे सकता हूं। मैं कहना चाहूंगा कि उन्हें संयुक्त रूप से लड़ना चाहिए। अगर वे मेरा सुझाव मांगते हैं तो यह हमें साथ लड़ने का होगा।

मुफ्ती ने अतीत में जम्मू कश्मीर में भाजपा को रोकने के लिए एक संयुक्त लड़ाई का आग्रह किया था। मुफ्ती ने अक्सर कहा है कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता यह नहीं है कि चुनाव कौन जीतता है बल्कि केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा को बढ़ने से रोकना है।

हाल ही में, मुफ्ती ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 2017 में जम्मू कश्मीर में सत्ता में आने के लिए भाजपा के साथ पीडीपी के हाथ मिलाने के बाद उनके बीच यह पहली बैठक थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनेशनल कॉन्फ्रेंसPDPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी