लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी खुर्शीद सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में चुने जाने का नहीं मना पाया जश्न, एनकाउंटर में हुआ ढेर

By भाषा | Updated: August 8, 2018 15:20 IST

घटना के चार दिन बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उपनिरीक्षक पद के लिए शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें उसका भी नाम है लेकिन दुर्भाग्य से वह अपनी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए जिंदा नहीं है।

Open in App

श्रीनगर, 08 अगस्तः वह इंजीनियरिंग कर चुका था, गेट परीक्षा भी पास कर चुका था और कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन जाने कैसे उसका दिमाग फिरा कि वह आतंकवाद की राह पर चल पड़ा। आतंकवादी बने उसे 48 घंटे भी नहीं हुए थे कि वह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

घटना के चार दिन बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने उपनिरीक्षक पद के लिए शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें उसका भी नाम है लेकिन दुर्भाग्य से वह अपनी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए जिंदा नहीं है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को 2,060 चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें 1913 क्रमांक वाले खुर्शीद अहमद मलिक का नाम शामिल है। वह पुलवामा जिले के अराबल गांव का निवासी था। इन उम्मीदवारों को उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति की खातिर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। मलिक ने बीटेक किया था और उसने इस वर्ष जून में लिखित परीक्षा दी थी। 

उसे आतंकवाद की राह थामे 48 घंटे ही हुए थे कि तीन अगस्त को बारामुला जिले में सोपोर के द्रूसू क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। मलिक ने हाल ही में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय से बीटेक किया था। साथ ही गेट की परीक्षा भी पास की थी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मलिक कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहा था और कंबाइंड कॉम्पिटीटिव एक्जाम के लिए अप्लाई करने गया था और उसके बाद वह लापता हो गया।

लापता होने के 48 घंटे के बाद वह मुठभेड़ में मारा गया। उसके परिजन ने उससे लौट आने और बाद में आत्मसमर्पण करने की अपील की थी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos