लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: अब बचे खुचे प्रवासी श्रमिक आतंकियों के निशाने पर, एक पर हमला, बाकी को बचा लिया गया

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 6, 2019 20:44 IST

सोपोर की घटना से वादी में बचे-खुचे प्रवासी श्रमिकों व अन्य लोगों में खौफ पैदा हो गया है। उनमें से कईयों ने कश्मीर छोड़ दिया है। स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने भी वादी में जहां भी थोड़े-बहुत प्रवासी श्रमिक हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी है।

Open in App

आतंकियों ने अब कश्मीर में बचे खुचे प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाना आरंभ किया है। उन्होंने एक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। बाकी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल प्रवासी श्रमिक की दशा नाजुक है। वारदात के बाद आतंकी वहां से भाग निकले।

सोपोर की घटना से वादी में बचे-खुचे प्रवासी श्रमिकों व अन्य लोगों में खौफ पैदा हो गया है। उनमें से कईयों ने कश्मीर छोड़ दिया है। स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने भी वादी में जहां भी थोड़े-बहुत प्रवासी श्रमिक हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। ईंट भट्ठों और मंडियों में सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। गौरतलब है कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर की संवैधानिक स्थिति में बदलाव के बाद से कश्मीर में सक्रिय आतंकी पूरी तरह हताश हो चुके हैं।

गत सप्ताह लश्कर कमांडर अबु हैदर ने प्रवासी लोगों को कश्मीर छोड़ने का फरमान सुनाते हुए उन्हें मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। उसने प्रवासी लोगों को काम देने वालों, उन्हें अपने घरों में रखने वालों को भी कौम व इस्लाम का दुश्मन करार देते हुए उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

सोपोर की घटना ने कश्मीर घाटी में बचे खुचे बाहरी श्रमिकों व अन्य लोगों में भय पैदा कर दिया है। हालांकि इस घटना की खबर संचार सेवाओं के ठप होने के कारण देर से फैली। इसका पता चलते ही कई प्रवासी लोगों ने जम्मू की तरफ अपने साजो सामान समेत रुख किया। मंडियों और ईंट भटठों पर जहां भी थोड़ बहुत श्रमिक थे, बसों और ट्रकों में बैठ कर कश्मीर से निकलते हुए देखे गए हैं।

इस बीच, राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोपोर की घटना का संज्ञान लेते हुए पूरी वादी में जहां भी प्रवासी लोग हैं, प्रवासी श्रमिक हैं, सुरक्षा को बढ़ाया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त भी तेज कर दी गई है। अलबत्ता, उन्होंने इस घटना के बाद वादी से प्रवासी श्रमिकों के पलायन से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि हमारी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। वादी से करीब पांच लाख प्रवासी श्रमिक व अन्य लोग अपने अपने घरों को चले गए थे। इसके बावजूद वादी में करीब एक हजार ही प्रवासी श्रमिक रह गए थे जो विभिन्न ठेकेदारों द्वारा उपलब्ध करायी गई सुरक्षित आवासीय सुविधा या फिर अपना भुगतान न होने के कारण रुके हुए हैं।

सोपोर में आतंकियों का निशाना बने बाहरी श्रमिक का नाम सफी आलम है। वह राज मिस्त्री का काम करता है। घाटी में पांच अगस्त के बाद किसी प्रवासी व्यक्ति पर आतंकी हमले की यह पहली घटना है। सफी की टांगों और कंधों में गोलियां लगी हैं। उसे उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल में लाया गया है। सफी आलम बीते कई सालों से कश्मीर में ही रह रहा है। वह सोपोर में अहद बब चौराहे के पास स्थित एक स्थानीय नागरिक के मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

मकान मालिक ने हालात को देखते हुए उसे अपने ही घर में काम पूरा होने तक रहने की अनुमति दे रखी थी। देर शाम गए आतंकियों का एक दल जबरन मकान में दाखिल हो गया। आतंकियों ने उसे कमरे से बाहर निकाला और आंगन में खड़ा कर उसे पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद आतंकियों ने उसकी छाती पर गोली दागने का प्रयास किया। लेकिन मकान मालिक और उसके घर में मौजूद महिलाओं ने आतंकियों का प्रतिरोध करते हुए कहा कि वह निर्दाेष है, उसे कत्ल न करें, वह उसे अपने घर से निकाल देंगे। आतंकी नहीं माने। इस पर कुछ महिलाएं सफी आलम को बचाने के लिए उस पर लेट गई। आतंकियों ने इस पर सफी की टांगों व कंधों में गोली मारी और वहां से चले गए।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)आतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया