लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 30 किलो आईडी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 10, 2022 10:23 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया है। बाद में इसे डिफ्यूज कर दिया गया। माना जा रहा है कि आतंकी इसके जरिए कोई बड़ी साजिश रच रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास 25 से 30 किलो आईईडी बरामद किया गया।इसे बाद में डिफ्यूज कर दिया गया, आतंकियों द्वारा किसी बड़ी साजिश के रचे जाने की आशंका।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास लगभग 25 से 30 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आतंकि कुछ बड़ी साजिश रच रहे थे। हालांकि, विस्फोटकों की बरामदगी से एक बड़ा हमला जरूर टल गया।

इस बीच आईईडी की बरामदगी के बाद उधमपुर-कटरा रेलवे लिंक और उधमपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल डॉग स्क्वायड, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों को अहम स्थानों पर तैनात किया गया था।

वही, दूसरी ओर बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है, जिसमें मई में कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या में शामिल लतीफ राठेर भी शामिल है। भट एक सरकारी कर्मचारी था। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार सुबह बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर मंडल) विजय कुमार ने बताया कि वांछित आतंकवादी लतीफ राठेर समेत लश्कर के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में घेर लिया गया है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos