लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर पाक सेना ने तेज की गोलाबारी, मोर्टार दागे, भारतीय सेना अलर्ट, कई मकान गिरे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 14, 2020 13:54 IST

पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। एलओसी पर लगातार गोलाबारी कर रहा है। बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने पुंछ जिले में एलओसी के साथ शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टर में गोलीबारी की।भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

जम्मूः पाक सेना की ओर से एलओसी और सीमा पर गोलाबारी में जबरदस्त तेजी लाई गई है। गोलाबारी के पीछे का मकसद घुसपैठ को कामयाब बनाना है।

पुंछ व उरी सेक्टर में पाक गोलाबारी में कई मकान गिर गए हैं। माना जा रहा है कि घुसपैठ की घटनाओं में जबरदस्त वृद्धि हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान बड़ी संख्या में आतंकियों को इस ओर धकेलना चाहता है। वे कहते हैं 5 से 6 हजार प्रशिक्षित आतंकी एलओसी और सीमा के उस ओर घुसपैठ करने की प्रतीक्षा में हैं।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाक सेना जम्मू कश्मीर की सारी सीमा पर जबरदस्त गोलाबारी कर रही है। एलओसी पर जहां गोलों की बरसात हो रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा के क्षेत्रों में मोर्टार दागे जा रहे हैं। गोलाबारी के कारण सबसे अधिक पुंछ और उरी सेक्टर हैं बीसियों मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बीसियों पशुओं के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, पाक गोलीबारी के निशाने नागरिक ठिकाने होने से उन्हें क्षति पहुंच रही है।

5-6 हजार से आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए प्रतीक्षारत हैं

रक्षाधिकारियों के मुताबिक, ऐसा पाक सेना आतंकियों को इस ओर धकेलने की खातिर कर रही है। वे कहते हैं कि सीमाओं पर 5-6 हजार से आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए प्रतीक्षारत हैं। उनके मुताबिक, इन आतंकियों को इस धकेलने की खातिर पाक सेना भारतीय सेना का ध्यान बंटाने की खातिर ही सीमाओं पर गोलाबारी कर रही है और इस गोलाबारी का निशाना वह नागरिक ठिकानों को इसलिए बना रही है ताकि भारतीय सेना को कई मोर्चों पर एक साथ जूझना पड़े।

अधिकारी बताते हैं कि पाक सेना चाहती है कि इससे पहले सीमांत पहाड़ों पर बर्फ के गिरने के बाद बचे खुचे परंपरागत दर्रे और घुसपैठ के रास्तांे के बंद हो जाने से पूर्व ही, जहां से आतंकियों को वह पिछले कई सालों से धकेल रही है, वह अपने जहां रुके पड़े आतंकियों को इस ओर धकेलने को आतुर है।

‘यही कारण है कि पाक सेना कवरिंग फायर की नीति को अपनाते हुए भारतीय सेना को उलझाए रखे हुए है और वह इसकी आड़ में आतंकियों को इस ओर धकेलना चाहती है। लेकिन भारतीय सेना घुसपैठ को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, एक सेनाधिकारी का कहना था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानगृह मंत्रालयभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो