लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने किए जम्मू, कश्मीर, लद्दाख हवाईअड्डों की सुरक्षा के लिए 800 CISF कर्मी आवंटित

By भाषा | Updated: January 13, 2020 20:51 IST

केंद्र सरकार ने पिछले साल यह फैसला किया था कि सीआईएसएफ हवाईअड्डों की पहरेदारी करने वाला केंद्रीय बल होगा और इस तरह के सभी स्थानों की सुरक्षा क्रमश: इसकी कमान के तहत लाई जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देनव सृजित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में स्थित हवाईअड्डों को जल्द ही सीआईएसएफ का एक नया सशस्त्र सुरक्षा कवर मिलेगा। केंद्र ने तीनों असैन्य हवाईअड्डों के लिए करीब 800 कर्मी आवंटित किए हैं।

नव सृजित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में स्थित हवाईअड्डों को जल्द ही सीआईएसएफ का एक नया सशस्त्र सुरक्षा कवर मिलेगा। केंद्र ने तीनों असैन्य हवाईअड्डों के लिए करीब 800 कर्मी आवंटित किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीआईएसफ सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले जम्मू हवाईअड्डे को, अगले महीने तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपा जाएगा। बल में 1.6 लाख कर्मी हैं। बल देश के करीब 100 असैन्य हवाईअड्डों में से चालू 61 हवाईअड्डों की पहरेदारी करता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘गृह मंत्रालय ने जम्मू, श्रीनगर और लेह हवाईअड्डों की पहरेदारी के लिए करीब 800 सीआईएसएफ कर्मियों की मंजूरी दी है। जम्मू और श्रीनगर हवाईअड्डों को अत्यधिक संवदेनशील श्रेणी में, जबकि लेह को संवदेनशील श्रेणी में रखा गया है।’’

उन्होंने कहा कि नयी तैनाती के लिए विभिन्न सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों की एक उन्नत संयुक्त कमान एवं नियंत्रण प्रणाली तीन स्थानों पर बनाई जाएगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और लेह स्थित हवाईअड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ अत्यधिक ठंड खत्म होने के बाद अपने हाथों में लेगी। सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस इन तीनों असैन्य हवाईअड्डों की अब तक सुरक्षा कर रही है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल यह फैसला किया था कि सीआईएसएफ हवाईअड्डों की पहरेदारी करने वाला केंद्रीय बल होगा और इस तरह के सभी स्थानों की सुरक्षा क्रमश: इसकी कमान के तहत लाई जाएगी। 

टॅग्स :मोदी सरकारजम्मू कश्मीरलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया