Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: LoC पर भीषण गोलाबारी, एक नागरिक जख्मी, मकान क्षतिग्रस्त

By सुरेश एस डुग्गर | Published: May 7, 2020 05:09 PM2020-05-07T17:09:34+5:302020-05-07T17:45:35+5:30

भारतीय जवान ने भी जवाब में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। यह सिलसिला करीब एक डेढ़ घंटे चला। 

Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: fierce fire at LoC, one civilian injured, house damaged | Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: LoC पर भीषण गोलाबारी, एक नागरिक जख्मी, मकान क्षतिग्रस्त

डेमो पिक

Highlightsगांव में गिरे एक मोटार्र की चपेट में आने से एक स्थानीय नागरिक निसार अली पुत्र बहादुर अली घायल हो गया।सेना ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह दिया है।

जम्मू: एलओसी पर पाक सेना की जाने वाली गोलाबारी में पुंछ के कस्बा गांव का एक नागरिक घायल हो गया। कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गोलाबारी कितनी भीषण है अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सेना ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। जबकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को इतनी क्षति पहुंची की उस पार त्राहि-त्राहि का माहौल है।

घायल की पहचान निसार अली पुत्र बहादुर अली निवासी कस्बा के तौर पर हुई है। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान कड़ा जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से अभी भी गोलाबारी जारी है। दोपहर बाद से तेज हुए गोलाबारी के इस सिलसिले की वजह से सीमा से सटे रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त है। हालांकि भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में दुश्मनों की दो चौकियां ध्वस्त व सैनिकों के घायल होने की बात कही जा रही है परंतु अधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह 11 बजे के करीब भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए रूक-रूक कर हल्की गोलीबारी करना शुरू किया था। भारतीय जवान ने भी जवाब में पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। यह सिलसिला करीब एक डेढ़ घंटे चला। 

कस्बा, शाहपुर, किरनी में यह गोलीबारी बारी-बारी से की जा रही थी। परंतु दोपहर दो बजे के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक से कस्बा गांव को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागना शुरू कर दिए। गांव में गिरे एक मोटार्र की चपेट में आने से एक स्थानीय नागरिक निसार अली पुत्र बहादुर अली घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पुंछ इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अभी भी दोनों ओर से जोरदार गोलाबारी जारी है। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी चौकियों को भी नुकसान पहुंचा है। दो से तीन चौकियां ध्वस्त हुई हैं जबकि कुछ सैनिक घायल भी हुए हैं। सेना की ओर से अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। सेना ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह दिया है।

English summary :
Civilian from Kasba village of Poonch was injured in Pak army firing on LoC. Many houses have also been damaged.


Web Title: Jammu Kashmir Ki Taja Khabar: fierce fire at LoC, one civilian injured, house damaged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे