लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

By भाषा | Updated: September 23, 2018 11:33 IST

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। 

Open in App

श्रीनगर, 23 सितंबर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के त्राल इलाके में मुठभेड़ की जगह से अज्ञात आतंकवादी का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी और उसके संगठन की पहचान का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने रविवार की सुबह दक्षिण कश्मीर के त्राल के अरीबल इलाके में डार गनी गुंड गांव में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब