लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-पुंछ हाइवेः साजिश नाकाम, आईईडी को जवानों ने किया नष्ट, हादसा टला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 17, 2021 13:39 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में कल सुरक्षा बलों के वाहन को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने हवा में कुछ गोलियां भी चलाईं।इलाके की घेराबंदी की गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।जम्मू में भीड़भाड़ वाले एक बस स्टैंड के पास रविवार को सात किलोग्राम आईईडी बरामद किया गया था।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना साजिश को नाकाम कर दिया है। आतंकी जम्‍मू-पुंछ हाइवे पर आईईडी विस्फोट करने वाले थे। भारतीय सेना ने समय रहते नष्ट कर दिया। 

अनंतनाग में कल हुए आईईडी विस्‍फोट के 24 घंटों के भीतर ही आतंकियों ने अब जम्‍मू-पुंछ हाइवे पर आईईडी लगा धमाका करने वाले थे। सुरक्षाबलों ने समय रहते इस आईईडी को नष्ट कर दिया। आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

राजौरी की मंजाकोट तहसील में जम्मू-पुंछ हाइवे पर पड़ने वाले मिर्जा मोड़ पर सेना के एक गश्ती दल ने एक संदिग्ध वस्तु को देखा। फल की पेटी में एक आईईडी को छिपाकर रखा गया था। इस हाइवे पर सुबह आम लोगों के साथ-साथ सेना की भी गश्त होती है।

ऐसे में आतंकियों ने यह साजिश रच रखी थी कि आईईडी की मदद से सेना या फिर आम लोगों को निशाना बनाया जा सके। आईईडी को देखते ही सेना के जवानों ने हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया और तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचित किया।

आईईडी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। बम निष्क्रिय दस्ते ने मौके पर पहुंच बड़े ही सुरक्षित ढंग से आईईडी को सड़क किनारे से हटाया और दूर ले जाकर उसे सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय किया। इस बीच सेना, एसओजी की संयुक्त टीम ने मिर्जा मोड़ के आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि हाइवे पर आईईडी रखने वाले आतंकी आसपास के इलाके में मौजूद हो सकते हैं। आतंकियों द्वारा लगाई गई आइईडी को निष्क्रिय करने के बाद जम्मू-पुंछ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बहाल कर दिया गया है। इससे पहले गत मंगलवार को श्रीनगर के बिजबेहाड़ा में भी आतंकियों ने आईईडी विस्फोट किया था।

यह आइईडी एक टिप्पर में लगाई गई थी। विस्फोट में टिप्पर व उसके आसपास खड़े वाहनों को क्षति पहुंची  थी और दो दिन पहले जम्‍मू के बस अडडे से भी एक 7 किलो की आईईडी बरामद की गई थी।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानटेरर फंडिंगआतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे