लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया, गोला बारूद सहित कई हथियार हुए बरामद

By धीरज पाल | Updated: October 25, 2018 21:58 IST

बीते दिन सूबे के नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सेना के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित वन्नबल में एक मकान में छिपे हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग में बिजीबेरा की अरवानी में सुरक्षा बलों ने आज आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया। एएनआई के मुतातिबक सेना ने मुठभेड़ वाली जगह हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। सेना ने हथियार और गोला बारूद सहित कई संदिग्ध सामग्री बरामद किया है। 

इससे पहले सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के किरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार (25 अक्टूबर) को लंबा एनकाउंटर चला, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों के ढेर होने के बाद ऑपरेशन भी समाप्त हो गया।     

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला के किरी क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी। 

बीते दिन सूबे के नौगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी। सेना के जैकलाई रेजिमेंटल सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित वन्नबल में एक मकान में छिपे हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में एक हिज्ब का जिला कमांडर सब्जार अहमद उर्फ डा सैफुल्ला और दूसरा आसिफ अहमद गोजरी था। इस मुठभेड़ में सेना के छह जवान भी घायल हो गए थे। वहीं, आतंकियों की मौत के बाद श्रीनगर और अनंतनाग के विभिन्न हिस्सों में भड़की हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों में निषेधाज्ञा लागू करते हुए इंटरनेट सेवाओं को भी ठप कर दिया था। सभी स्कूल कॉलेजों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया था। 

इससे पहले गत रविवार को कुलगाम में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने के फौरन बाद लोग मुठभेड़ स्थल पर जमा हो गए थे। वहां आतंकियों के हथियारों का एक जखीरा पड़ा हुआ था और लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी की जिससे ग्रेनेड फट गया। इस धमाके में सात लोग मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?