लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अगस्त से हिरासत में रखे गए पांच नेताओं को किया रिहा, फारूक अब्दुल्ला- उमर अब्दुल्ला और महबूबा अभी भी नजरबंद

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 30, 2019 18:13 IST

जम्मू-कश्मीरः जिन नेताओं को रिहा किया गया है उनमें इश्फाक जब्बार, गुलाम नबी भट, बशीर मीर और जहूर मीर और यासिर रेशी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान हिरासत में लिए गए पांच नेताओं को सोमवार को रिहा कर दिया गया है। कश्मीर के तीन सबसे प्रमुख नेताओं में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती अभी भी नजरबंद हैं।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान हिरासत में लिए गए पांच नेताओं को सोमवार को रिहा कर दिया गया है। हालांकि, कश्मीर के तीन सबसे प्रमुख नेताओं में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती अभी भी नजरबंद हैं। केंद्र सरकार की ओर से अभी तक उनकी रिहाई के लिए कोई निश्चित तारीख नहीं दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से अगस्त में आर्टिकल 370 को हटाया गया था। इस दौरान हिरासत में लिए गए दो पूर्व पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक, दो पूर्व नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक और एक पूर्व निर्दलीय विधायक को सोमवार को रिहा कर दिया गया।

सूत्रों के माध्यम से बताया गया है कि जिन नेताओं को रिहा किया गया है उनमें इश्फाक जब्बार, गुलाम नबी भट, बशीर मीर और जहूर मीर और यासिर रेशी शामिल हैं।  इससे पहले पीडीपी ने रविवार को जम्मू और कश्मीर के राजनीतिक नेताओं की रिहाई की अपनी मांग दोहराई थी। साथ में पार्टी ने कहा था कि इस क्षेत्र में मौजूदा स्थिति लोकतंत्र के विचार को कमजोर कर रही है। मौजूदा स्थिति आपातकाल के दिनों की यादों को ताजा कर रही है। पीडीपी के महासचिव और विधान परिषद के पूर्व सदस्य सुरिंदर चौधरी ने कहा था कि शांति कायम करने के लिए, सरकार को मौजूदा स्थिति पर गौर करना चाहिए जो बहुत गंभीर और चिंताजनक है।

आपको बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया था, जिसके बाद राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया