लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर : आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, सोपोर में एक आतंकी की मौत, सेना का एक जवान घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 07:57 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार(2 अगस्त) को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया जबकि एक जवान भी शहीद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देतलाशी दल पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उत्‍तरी कश्‍मीर के सोपोर के माल्‍मापानपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है

जम्‍मू-कश्‍मीर के आतंकवाद प्रभावित सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ही पक्षों के ओर से भारी गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हो गया है। वहीं सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। हालांकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। खबर है कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। 

सूत्रों ने के मुताबिक उत्‍तरी कश्‍मीर के सोपोर के माल्‍मापानपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

शोपियां इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हुई 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार(2 अगस्त) को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। सेना ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के पंडुशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर रात में इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया। 

तलाशी दल पर आतंकवादियों के गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। सेना के अधिकारी ने बताया, ‘‘शोपियां के मेमेंदर इलाके का रहने वाला जीनत-उल-इस्लाम नामक एक आतंकवादी पंडुशन अभियान में मारा गया।’’ उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला बारूद बरामद किये गये हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब