लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 22, 2021 10:17 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चार आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। ये मुठभेड़ शोपियां के मनिहाल गांव में हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशोपियां में एनकाउंटर में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर, सोमवार तड़के की घटनासुरक्षाबलों को और आतंकियो के छिपे होने की आशंका, शोपियां के मनिहाल गांव में मुठभेड़

जम्मू: सुरक्षाबलों ने सोमवार को शोपियां में एक मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने तड़के पहले दो आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद दो और आतंकियों के मारे जाने की खबर आई।

ये मुठभेड़ शोपियां जिले में अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों को और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह मुठभेड़ शोपियां के मनिहाल गांव में सोमवार तड़के शुरू हुई थी।

कुछ ही देर में दो आतंकियों को मार गिराया गया। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कश्मीर आईजी विजय कुमार ने बताया है कि मारे गए पहले आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। मारे गए तीन आतंकियों के नाम भी सामने आए हैं।

इनकी पहचान आमिर शाफी मीर उर्फ अबु कासिम, रईस भट्ट और आकिब मलिक के तौर पर हुई है। मारे गए आतंकियों के कब्जे से एक ऐ के 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos