लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी मारे गये, एक सैनिक घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 1, 2018 08:37 IST

दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ स्थित कचदूरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ अभी जारी है। अनंतगनाग में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों पर काबू पा लिया है।

Open in App

श्रीनगर, 01 अप्रैल: रविवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियाँ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। शोपियाँ के द्रागद में चल रही मुठभेड़ अभी जारी है। शोपियाँ के कछडूरा में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। कछडूरा मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया है। इससे पहले शनिवार (31 मार्च) देर रात अनंतनाग में हुई एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और उसका साथी गिरफ्तार हो गया। 

सुरक्षाबलों को शनिवार (31 मार्च) को देर रात आतंकवादियों के ठिकाने के बारे में खुफिया जानकारी मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी को तो वो जवाब में गोलीबारी करने लगे। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान रऊफ अहमद के रूप में हुई है। रऊफ अहमद पिछले महीने ही आतंकवादियों गिरोह में शामिल हुआ था। दूसरी मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियाँ जिले के कछडूरा में जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को चारो तरफ से घेर रखा है। शोपियाँ के कछडूरा में जारी मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है।

हिंदुस्तान हिन्दी की रिपोर्ट के अनुसार अनंतनाग में मारा गया आतंकी रऊफ अहमद और गिरफ्तार आतंकी स्थानीय नागरिक हैं। अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने डियालगाम में छिपे आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने जवाब में गोलीबारी शुरू कर दी। शनिवार (31 मार्च) को आतंकवादियों ने एक पुलिस काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल और एक आम नागरिक घायल हो गया था। आतंकवादियों ने गुरुवार (29 मार्च) को भी एक पुलिस अफसर की हत्या कर दी थी। आतंकवादी हमले में पुलिस अफसर की पत्नी घायल हो गईं। 

 

जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहानी वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद आतंकवाद से जुड़ने वाले नौजवानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं भारतीय सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकवाद पर काबू करने के लिए विशेष अभियान चलााय है जिसकी तहत पिछले एक साल में सौ से ज्यादा आतंकवादी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। भारत सरकार के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। भारत सरकार के अनुसार पाकिस्तान कश्मीरी नौजवानों को आतंकवाद से जुड़ने के लिए उकसाने के अलावा उन्हें आतंकी प्रशिक्षण और आर्थिक मदद भी देता है। हालाँकि पाकिस्तान सरकार भारत के आरोपों को गलत बताती है। 

टॅग्स :आतंकी हमलाभारतीय सेनाजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना