लाइव न्यूज़ :

आतंकियों का नया हथियार बना ड्रोन! जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दिखे दो ड्रोन, सेना की फायरिंग के बाद भागे

By अभिषेक पारीक | Updated: June 28, 2021 14:08 IST

जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर तड़के करीब तीन बजे दो ड्रोन देखे गए। हालांकि सतर्क सैनिकों ने ड्रोन देखने के बाद उस पर गोलियां बरसाईं।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी ड्रोन के जरिये सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश में जुटे हैं। जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर तड़के करीब तीन बजे दो ड्रोन देखे गए। सतर्क सैनिकों ने ड्रोन देखने के दिखने के बाद उस पर गोलियां बरसाईं। 

जम्मू कश्मीर में ड्रोन बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। माना जा रहा है कि आतंकी ड्रोन के जरिये सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश में जुटे हैं। जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन पर तड़के करीब तीन बजे दो ड्रोन देखे गए। हालांकि सतर्क सैनिकों ने ड्रोन देखने के बाद उस पर गोलियां बरसाईं। जिसके बाद दोनों ड्रोन वापस लौट गए। 

जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के ऊपर दो बार ड्रोन नजर आया। सेना के मुताबिक, पहली बार रात 11 बजकर 45 मिनट पर और उसके तीन घंटे बाद दो बजकर 40 मिनट पर दूसरा ड्रोन दिखाई दिया। इन्हे देखने के बाद सेना के जवानों ने करीब 20 से 25 राउंड गोलियां बरसाईं। जिसके बाद यह ड्रोन वहां से चले गए। फिलहाल सेना ड्रोन की तलाश में जुटी है। 

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ था हमला

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर रविवार देर रात दो धमाके हुए थे। जिसमें दो जवानों को चोट आई है। पहला धमाका रात एक बजकर 37 मिनट पर और दूसरा एक बजकर 42 मिनट पर हुआ। जम्मू कश्मीर में यह पहली बार है जब आतंकियों ने किसी हमले के लिए ड्रोन का सहारा लिया है। इस मामले में शक की सुई पाकिस्तान की ओर घूम रही है। मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। जम्मू कश्मीर पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। 

ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

ड्रोन के जरिये हमले की नई रणनीति ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। इसमें हमला करने वाले की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होता है, वहीं ट्रेनिंग पर भी ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता है। सबसे खास बात यह है कि ड्रोन बेहद कम ऊंचाई पर उड़ सकता है, जिसके कारण राडार की पकड़ में भी नहीं आता है। ऐसे में अब यह आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादी ड्रोन हमलों को अंजाम दे सकते हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?