लाइव न्यूज़ :

विशेष दर्जा खत्म करने के बाद अमित शाह शनिवार को पहली बार जम्मू कश्मीर का तीन दिवसीय दौरा करेंगे

By विशाल कुमार | Updated: October 21, 2021 15:42 IST

5, अगस्त 2019 में पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा खत्म करने और उसे दो भागों में बांटने के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा के लिए शनिवार को श्रीनगर पहुंचेंगे और सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में हाल ही में 11 नागरिकों की निशाना बनाकर हत्या की गई.यात्रा के दौरान शाह पंचायत सदस्यों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.एक भाजपा नेता ने कहा कि गृहमंत्री जम्मू में एक रैली में भी शामिल होंगे.

नई दिल्ली: 5, अगस्त 2019 में पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा खत्म करने और उसे दो भागों में बांटने के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहजम्मू कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा के लिए शनिवार को श्रीनगर पहुंचेंगे और सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी इस यात्रा के दौरान शाह हाल ही में 11 नागरिकों की निशाना बनाकर की गई हत्या के बीच पंचायत सदस्यों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

हालिया आतंकी घटनाओं ने घाटी में एक बार फिर से असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है और बड़ी संख्या में लोग पलायन करने लगे हैं.

जम्मू कश्मीर में भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि शाह श्रीनगर पहुंचेंगे और फिर वहां से जम्मू जाएंगे. इसके बाद दिल्ली जाने से पहले वह एक फिर कश्मीर की यात्रा करेंगे.

शर्मा ने कहा कि शाह के एक कार्यक्रम के लिए उन्होंने जिला अध्यक्षों को भी बुलाया. गृहमंत्री जम्मू में एक रैली में भी शामिल होंगे.

वहीं, आंतकी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षाबल बड़ी संख्या में सघन जांच कर रहे हैं और पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है.

जम्मू कश्मीर पुलिस का कहना है कि हालिया हिंसा की घटनाओं के 10 मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षाबलों ने 17 आतंकियों को मार गिराया है. बुधवार को आतंकरोधी ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक की भी मौत हो गई थी.

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल