लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग मुठभेड़ में DGP एसपी वैद ने कहा- सूचना मिलते ही लिया एक्शन, तीनों आतंकी ढेर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 22, 2018 11:02 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना को खुफिया रिपोर्ट में अनंतनाग में 2-3 आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन कर बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए इलाके घेराबंदी की।

Open in App

श्रीनगर, 22 जून। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित श्रीगुफवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि, अनंतनाग में सुबह 3-4 आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जवानों ने सर्च ऑपरेशन शूरू किया। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में 1 पुलिस का जवान शहीद हो गया है जबकि तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है।  

वहीं इस मुठभेड़ में 1 आम नागरिक के मारे जाने जबकि  2 नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। इससे पहले खबर थी कि अनंतनाग में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना को खुफिया रिपोर्ट में अनंतनाग में 2-3 आतंकियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन कर बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए इलाके घेराबंदी की गई। इस घेराबंदी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

ताजा जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर है। वहीं एक आम नागरिक की भी मौत हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक 3 में से दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है जबकि 1 को घेर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का अलर्ट, अनंतनाग में सेना ने खोला मोर्चा

ताजा जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके में 2-3 आतंकियों के छुपे होने की खबर है। जहां सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इससे पहले मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले सर्च ऑपरेशन शुरू किया।उन्होंने बताया कि अनंतनाग के श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: आतंकियों का सफाया करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे ब्लैक कैट एनएसजी कमांडोः रिपोर्ट्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर घाटी में कुछ समय के लिए एनएसजी की एक टीम तैनात की गई है और शहर के बाहरी इलाके में उनका कठोर प्रशिक्षण चल रहा है। 28 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ब्लैक कैट कमांडो की तैनाती की गई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए