लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद NSA अजीत डोभाल ने शोपियां में सुरक्षबलों और कश्मीरियों से की मुलाकात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 7, 2019 17:59 IST

अजित डोभाल ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मंगलवार (06 अगस्त) को राज भवन में मुलाकात की थी और राज्य के आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की थी। राज भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल इस समय कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों से मुलाकात की है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कश्मीर दौरे के दौरान शोपियां में पहुंचे डोभाल ने न केवल सुरक्षाबलों से मुलाकात की बल्कि कश्मीरियों के साथ खाना भी खाया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल इस समय कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों से मुलाकात की है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कश्मीर दौरे के दौरान शोपियां में पहुंचे डोभाल ने न केवल सुरक्षाबलों से मुलाकात की बल्कि कश्मीरियों के साथ खाना भी खाया है। दरअसल, अनुच्छेद 370 के हटने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार की कश्मीर घाटी में किसी भी तरह का उपद्रव न हो इसके लिए हर स्थिति पर नजर रखे हुए है। 

आपको बता दें कि अजित डोभाल ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मंगलवार (06 अगस्त) को राज भवन में मुलाकात की थी और राज्य के आंतरिक तथा बाह्य सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा की थी। राज भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी थी।  उन्होंने बताया था कि संसद में जम्मू कश्मीर से संबंधित घटनाक्रमों के मद्देनजर राज्यपाल और डोभाल ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान दोनों ने आम जनता की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया था। साथ ही किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के लगातार चौकस रहने, सतर्कता बनाए रखने और पूर्ण तैयारी रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।  उन्होंने बताया था कि राज्यपाल और डोभाल ने विभिन्न विभागों से अपने कामकाज में तालमेल बनाए रखने को भी कहा। उल्लेखनीय है कि  अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया, जिससे संबंधित संकल्प को संसद ने भी पारित कर दिया है। 

टॅग्स :धारा ३७०अजीत डोभालजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं