लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सीआरपीएफ शिविर पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद, दो घायल

By भाषा | Updated: November 19, 2018 04:26 IST

जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ शिविर पर हमले की ज़िम्मेदारी ली है।

Open in App

श्रीनगर, 18 नवम्बर (भाषा): दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और सेना के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने हाल ही में बनाए गए एक कैंप पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि आंतकवादियों ने शाम करीब 7.30 बजे जिले के काकापुरा रेलवे स्टेशन के निकट सीआरपीएफ के जवानों पर अनबैरल ग्रेनेड लांचर से ग्रेनेड फेंके और गोलियां चलाईं। इस हमले में हेड कांस्टेबल चंद्रिका प्रसाद की मौत हो गई।

यह शिविर राज्य में पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाल ही में बनाया गया था। हमले के तत्काल बाद सीआरपीएफ के जवानों ने भाग रहे आतंकवादियों का पीछा किया। पास में गश्त कर रहे राष्ट्रीय रायफल के जवानों ने पैरा मिलिट्री बलों के जवानों की मदद की। 

सैनिक पास के बगीचे में पहुंचे जहां उन पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए। हालांकि एक धार्मिक समारोह होने के कारण घेराबंदी समाप्त कर दी गयी। घायल जवानों को सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ शिविर पर हमले की ज़िम्मेदारी ली है। आतंकवादी संगठन के एक स्वयंभू प्रवक्ता ने कुछ स्थानीय मीडिया घरानों से बातचीत कर इसकी ज़िम्मेदारी ली।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण