लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर में बॉर्डर पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, सुबह 5 बजे सीमा पर लगा रहा था चक्कर

By सुमित राय | Updated: June 20, 2020 10:41 IST

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सीमा पर आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा।बीएसएफ जवानों ने नौ गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने शनिवार को पाकिस्तान के एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह करीब पांच बजकर 10 मिनट पर सीमा चौकी पंसार के क्षेत्र में आसमान में एक ड्रोन को मंडराते देखा।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने नौ गोलियां चलाई और ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया। बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है।

बीएसएफ ने ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में 250 मीटर अंदर की ओर मार गिराया। (फोटो सोर्स- एएनआई)

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सुबह करीब आठ बजकर 50 मिनट पर हीरानगर सेक्टर में बबिया चौकी पर गोलियां चलाईं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षाबलों ने कश्मीर में 24 घंटों में 8 आतंकी किए ढेर

सुरक्षाबलों को कश्मीर में जबरदस्त कामयाबी हाथ लगी है। उन्होंने 24 घंटों में आठ आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें से दो एक मस्जिद में जा घुसे थे और पुलिस के दावानुसार, बिना गोली और बिना आईईडी विस्फोट के मस्जिद में छुपे दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। पम्पोर अवंतीपोरा में 3 तथा शोपियां में पांच आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में आठ आतंकियों का सफाया किया है।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए