लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में वाहन में हुए विस्‍फोट में 8 बिहारी श्रमिक जख्‍मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 27, 2023 12:50 IST

पुलिस ने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और विस्फोट में कोई आतंकवादी पहलू शामिल नहीं है।

Open in App

अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह एक वाहन के अंदर विस्फोट से 8 बिहारी श्रमिक झुलस गए और कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना डूरू अनंतनाग के लारकीपोरा बाजार में घटी।

पुलिस ने बताया कि मजदूरों के साथ लोड कैरियर में ले जाई जा रही सीमेंट मिक्स सेटलिंग वाइब्रेशन मशीन, बगल के पोर्टेबल जेनरेटर और तेल के टिन के डिब्बे में विस्फोट हो गयाा पुलिस ने बताया कि 8 मजदूर झुलसकर घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर है और विस्फोट में कोई आतंकवादी पहलू शामिल नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक टाटा-मोबाइल जेके 18-4476 बाजार में रुकी थी, तभी अचानक गाड़ी के अंदर ब्लास्ट हो गया।

विस्फोट में कई दुकानों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस प्रवक्‍ता के अनुसार, एक जोरदार धमाका हुआ और वाहन में सवार प्रवासी श्रमिक झुलस गए और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।' विस्फोट में घायल हुए सभी 8 लोग भारत के उत्तरी राज्य बिहार के रहने वाले हैं।

सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग के चिकित्सकों ने घायलों की पहचान छोटू कुमार पुत्र सूर्य कुमार, परमजीत पुत्र जितेंद्र, भवन कुमार पुत्र मोहन कुमार, फिकन लाल पुत्र नंद लाल, जतिन रेशी पुत्र नंदा रेशी, टीटू कुमार पुत्र मेहर कुमार और के रूप में की है। नंद कुमार के पुत्र शान कुमार के रूप में की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuबम विस्फोटआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी