लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का घाटी के बाहर तबादला किया गया, निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं के बाद उठाया गया कदम

By विशाल कुमार | Updated: June 4, 2022 12:35 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रशासन ने कश्मीरी पंडितों सहित अल्पसंख्यक समुदायों के सभी कर्मचारियों को घाटी के भीतर सुरक्षित स्थानों पर तैनात करना शुरू कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी पंडित कर्मचारी घाटी के बाहर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई।प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 2012 में करीब 6,000 कश्मीरी पंडित कर्मचारी नियुक्त किये गये थे।

श्रीनगर: कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लोगों को निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं के बीच सरकार ने श्रीनगर में तैनात 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों को घाटी से बाहर स्थानांतरित कर दिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रशासन ने कश्मीरी पंडितों सहित अल्पसंख्यक समुदायों के सभी कर्मचारियों को घाटी के भीतर सुरक्षित स्थानों पर तैनात करना शुरू कर दिया था।

हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर प्रशासन के सूत्रों ने कहा था कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के कर्मचारियों को कश्मीर से जम्मू स्थानांतरित करने की मांगों पर सहमत नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि अगर हम ऐसा करेंगे तो फिर, 1990 के दशक और अब में क्या अंतर होगा?

बता दें कि, प्रधानमंत्री पैकेज के तहत 2012 में नियुक्त किये गये करीब 6,000 कश्मीरी पंडित कर्मचारी सुरक्षा और घाटी के बाहर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और एक के बाद एक हत्याओं के कारण पलायन करने लगे हैं।

बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में कश्मीर में एक बैंककर्मी एवं ईंट भट्टा मजदूर की हत्या कर दी गयी जबकि एक अन्य मजदूर को घायल कर दिया गया। एक मई के बाद से कश्मीर में बैंककर्मी की हत्या नौंवी तथा श्रमिक की हत्या चुनिंदा ढंग से की गयी दसवीं हत्या थी। 

मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले की एक अध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अठारह मई को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी शराब की एक दुकान में घुस गये थे और उन्होंने बम फेंककर जम्मू क्षेत्र के एक व्यक्ति को मार डाला था एवं तीन अन्य को घायल कर दिया था। 

श्रीनगर में 24 मई को पुलिसकर्मी सैफुल्लाह को उनके घर में ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी जबकि उसके दो दिन बाद ही बडगाम में अमरीन भट्ट को मौत के घाट उतार दिया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडितमनोज सिन्हाअमित शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम