लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू कश्मीर: 'सब कुछ सामान्‍य' के दावों के बीच मीडिया से बात कर रहे कांग्रेसी प्रवक्‍ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 16, 2019 19:00 IST

बार-बार कहने पर भी जब रवीन्द्र शर्मा नहीं माने तो पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आनन-फानन में शर्मा को हिरासत में ले लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। क्या पत्रकारवार्ता करना गुनाह है..।

Open in App

ऐसे समय में जब राज्‍य के मुख्‍य सचिव राज्‍य में खासकर कश्‍मीर में सब कुछ सामान्‍य होने का दावा कर रहे थे उस समय जम्‍मू में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवीन्द्र शर्मा को पुलिस ने पत्रकारवार्ता के दौरान हिरासत में ले लिया। इससे पहले कि वह पत्रकारवार्ता शुरू करते और वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को संवाददाता सम्मेलन के एजेंडे के बारे में जानकारी देते। पुलिस ने वहां पहुंच पहले तो उन्हें अपनी विनम्रता से अधिकारियों के समक्ष आने के लिए कहा परंतु जब मुख्य प्रवक्ता ने इस पर आनाकानी शुरू कर दी तो पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें जबरन वहां से उठाया और गाड़ी में बैठाकर ले गई।

यह घटना शाम चार बजे के करीब की है। दरअसल रवीन्द्र शर्मा ने शहीदी चौक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन बुलाया हुआ था। वह पूरे समय पर कार्यालय में पहुंच गए। कई मीडियाकर्मी पहले से ही वहां मौजूद थे। इससे पहले की वह पत्रकारों को संबोधित करते उसी समय पुलिस इंस्पेक्टर कुछ जवानों के साथ वहां पहुंच गया। उन्होंने रवीन्द्र शर्मा से कहा कि बाहर मौजूद पुलिस अधिकारी उन्हें बुला रहे हैं। इस पर ने कहा कि उन्हें भीतर आने के लिए कहें और जो भी बात करनी है, यहां आकर कहें। शर्मा यह भी भांप गए थे कि पत्रकारवार्ता बुलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि हम यहां सिर्फ पत्रकारवार्ता कर रहे हैं।

बार-बार कहने पर भी जब रवीन्द्र शर्मा नहीं माने तो पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने आनन-फानन में शर्मा को हिरासत में ले लिया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। क्या पत्रकारवार्ता करना गुनाह है। हम कोई प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेताओं को पहले ही घरों में नजरबंद किया गया है। उन्हें बिना वजह गिरफ्तार किया गया है। परंतु पुलिस अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें गाड़ी में बैठाकर वहां से ले गए।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल