लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के डोडा में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चार सरकारी अधिकारियों की मौत, उपराज्यपाल ने बताया बड़ा नुकसान

By भाषा | Updated: November 15, 2022 07:09 IST

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अधिकारियों की मौत विभाग और समाज के लिए बड़ा नुकसान है।

Open in App
ठळक मुद्दे वाहन में सड़क और भवन विभाग की एक टीम सवार थी। यह दुर्घटना सुबह करीब 10.45 बजे बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर असार के पास हुई। वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिसमें सवार सभी अधिकारियों की मौत हो गई।

भद्रवाह/जम्मूः जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को एक वाहन के खाई में गिरने से सड़क एवं भवन विभाग के चार सरकारी अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अधिकारियों की मौत विभाग और समाज के लिए बड़ा नुकसान है।

स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) भुविंदर कोतवाल ने कहा कि वाहन में सड़क और भवन विभाग की एक टीम सवार थी और यह दुर्घटना सुबह करीब 10.45 बजे बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर असार के पास हुई। उन्होंने कहा कि वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे पुंछ के कार्यकारी अभियंता रफीक शाह, उधमपुर के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर शर्मा और चालक मोहम्मद हफीज की मौत हो गई। एसएचओ ने कहा कि दुर्घटना में अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जम्मू स्थित राजकीय मेडकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल ने कहा कि कुमार का शाम सात बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। कोतवाल ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह दुर्घटना कोहरे और भारी बारिश के कारण कम दृश्यता की वजह से हुई। सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘डोडा में हुई दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुख हुआ, शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं