लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में मुठभेड़,  3 आतंकी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 1, 2018 20:23 IST

श्रीनगर के रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, 'उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के डन्ना में एक अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।'

Open in App

श्रीनगर, एक सितंबर: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुए  मुठभेड़ तीन आतंकियों के मार गिराए जाने की खबर है। घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की है। खबरों के मुताबिक अब सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है। 

खबर है कि मारे गए आतंकियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। गौरतलब है कि गुरुवार को ही यहां हाजिन इलाके में दो आतंकियों को ढेर किया था। 

श्रीनगर के रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, 'उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के डन्ना में एक अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए हैं।' उन्होंने बताया कि इस अभियान में मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गयी है। प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान समाप्त हो गया है और विस्तृत ग्योरे की प्रतीक्षा है ।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुआ था। यहां आतंकियों ने की सेना की एक पट्रोलिंग टीम पर बम फेंके थे। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने इन आतंकियों की घेराबंदी की और इन्हें हाजिन के एक मकान में घेर लिया। जहां दो आतंकियों को मार गिराया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया